Tuesday, 15 September 2026 | 2:23 AM
भारत

भरी ट्रेन में टॉयलेट जाने के लिए शख्स ने अपनाई यह तरकीब, वीडियो देख आ जायेगी हसी

पैसेंजर ट्रेनों में कई बार इतना बुरा हाल हो जाता है कि यात्रियों को ट्रेन के गेट पर लटक कर यात्रा करनी पड़ती है. कुछ लोगों का टिकट कंफर्म नहीं होता है तो वह डिब्बे में कहीं भी बैठ जाते हैं. ऐसे में बोगियां खचाखच भर जाती हैं और लोगों को आने जाने तक की भी जगह नहीं मिलती है. ट्रेन में भीड़ से जुड़ा एक
Share:
भरी ट्रेन में टॉयलेट जाने के लिए शख्स ने अपनाई यह तरकीब, वीडियो देख आ जायेगी हसी
Read in your preferred language.

पैसेंजर ट्रेनों में कई बार इतना बुरा हाल हो जाता है कि यात्रियों को ट्रेन के गेट पर लटक कर यात्रा करनी पड़ती है. कुछ लोगों का टिकट कंफर्म नहीं होता है तो वह डिब्बे में कहीं भी बैठ जाते हैं. ऐसे में बोगियां खचाखच भर जाती हैं और लोगों को आने जाने तक की भी जगह नहीं मिलती है. ट्रेन में भीड़ से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी.

ट्रेन में यात्रा के दौरान कई बार आपको भी इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा होगा. आपको टॉयलेट जाना होगा लेकिन भारी भीड़ की वजह से आप अपनी जगह से उठ भी नहीं पाए होंगे. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. जिसमें टॉयलेट तक पहुंचने के लिए एक शख्स को स्पाइडर-मैन तक बनना पड़ा. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे क्लिप में देखा जा सकता है कि ट्रेन का कोच खचाखच भरा हुआ है. कोई भी अपनी जगह से हिल नहीं सकता है. ऐसे में जब एक शख्स को जाना हुआ तो उसने ऐसी तरकीब अजमाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सब कुछ अब कोई रास्ता नहीं दिखा तो वह सीट पर लगे लोहे की पाइप के सहारे कोच की गेट तक पहुंचने की कोशिश करने लगा. नीचे जगह भरी होने की वजह से शख्स ऊपर वाली सीटों पर पैर रखकर बड़े आराम से टॉयलेट तक पहुंच जाता है. उसकी हरकत को देखकर ट्रेन में बैठे लोग भी हैरान रह जाते हैं.