Tuesday, 15 September 2026 | 5:24 AM
भारत

रवि दहिया के नाम पर पड़ा स्कूल का नाम, जिस स्कूल से की थी पढ़ाई

दिल्ली सरकार ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी रवि दहिया को सम्मानित करने की अनोखी पहल की है. दिल्ली के आदर्श नगर स्थित राजकीय बाल विद्यालय का नाम बदल कर रवि दहिया बाल विद्यालय कर दिया है. रवि दहिया ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली सरकार के इसी स्कूल से पूरी की थी. उपमुख्यमंत्री मनी
Share:
रवि दहिया के नाम पर पड़ा स्कूल का नाम, जिस स्कूल से की थी  पढ़ाई
Read in your preferred language.

दिल्ली सरकार ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी रवि दहिया को सम्मानित करने की अनोखी पहल की है. दिल्ली के आदर्श नगर स्थित राजकीय बाल विद्यालय का नाम बदल कर रवि दहिया बाल विद्यालय कर दिया है. रवि दहिया ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली सरकार के इसी स्कूल से पूरी की थी.

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ओलंपियन रवि दहिया को सम्मानित करते हुए कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले रवि दहिया, आज अपनी मेहनत और लगन से देश के यूथ आइकॉन बन चुके हैं. रवि दहिया ने कहा कि ओलम्पिक मेडल लाने में दिल्ली सरकार का बड़ा सहयोग रहा. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार उनकी मदद तब से कर रही है, जब वे ओलंपिक के लिए चयनित भी नहीं हुए थे.
रवि दहिया ने यह भी कहा कि कोरोना के समय जब सब जगह लॉकडाउन लगा था, तब भी दिल्ली सरकार ने मेरी ट्रेनिंग नहीं रुकने दी. दिल्ली सरकार ने मिशन एक्सिलेंस के तहत रवि दहिया को उनकी ट्रेनिंग के दौरान ट्रेनिंग, कोच और अन्य स्पोर्ट्स इक्विपमेंट्स के लिए सहायता दी थी.