Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
उत्तर प्रदेश

कैदी के पेट से निकला मोबाइल, आखिर क्यों जेल में ही निगल लिया था फोन

बिहार गोपालगंज की जेल में एक कैदी ने ऐसा कारनामा किया है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है. एक कैदी जेलर की रेड के दौरान इतना घबराया कि उसने मोबाइल फोन ही निगल लिया. जब उसकी तबीयत बिगड़ी और पेड में भंयकर दर्द शुरू हुआ तो उसे गोपालगंज सदर हॉस्पिटल एडमिट कराना पड़ा. डॉक्टरों ने जब एक्सरे किया तो ह
Share:
कैदी के पेट से निकला मोबाइल, आखिर क्यों जेल में ही निगल लिया था फोन
Read in your preferred language.

बिहार गोपालगंज की जेल में एक कैदी ने ऐसा कारनामा किया है, जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है. एक कैदी जेलर की रेड के दौरान इतना घबराया कि उसने मोबाइल फोन ही निगल लिया. जब उसकी तबीयत बिगड़ी और पेड में भंयकर दर्द शुरू हुआ तो उसे गोपालगंज सदर हॉस्पिटल एडमिट कराना पड़ा. डॉक्टरों ने जब एक्सरे किया तो हैरान रह गए. उसके पेट में फोन नजर आया.

सदर अस्पताल में जब कैदी को भर्ती कराया गया तब जाकर पोल-पट्टी खुली. कैदी के एक्सरे जांच में मोबाइल फोन नजर आया. अब मरीज का ऑपरेशन किया जाएगा. कुछ सीनियर डॉक्टरों की टीम छानबीन में जुटी है कि कैसे बिना नुकसान के यह फोन सीधे पेट तक पहुंच गया. कैदी की जांच अब मेडिकल बोर्ड करेगा. कैदी को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा जा रहा है. कैदी के साथ हुए इस हादसे की जांच के लिए डॉक्टरों की एक टीम लगी है. वहीं जेल में कैसे मोबाइल फोन पहुंचा, इसकी भी जांच जारी है.