Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 AM
भारत

कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट के 6 विधानसभा हलकों में सबसे कम वोटिंग हुई

हिमाचल की कांग्रेस सरकार में तीन मंत्री, विधानसभा स्पीकर, एक मुख्य संसदीय सचिव (CPS) और कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट के 6 विधानसभा हलकों में सबसे कम वोटिंग हुई है। इनमें विधानसभा स्पीकर के साथ पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री, आयुष एवं खेल मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव और कांग्रेस के वर्किंग प्रेस
Share:
कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट के 6 विधानसभा हलकों में सबसे कम वोटिंग हुई
Read in your preferred language.

हिमाचल की कांग्रेस सरकार में तीन मंत्री, विधानसभा स्पीकर, एक मुख्य संसदीय सचिव (CPS) और कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट के 6 विधानसभा हलकों में सबसे कम वोटिंग हुई है। इनमें विधानसभा स्पीकर के साथ पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री, आयुष एवं खेल मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव और कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट का हलका शामिल है।
इलेक्शन कमीशन के रविवार दोपहर 12 बजे तक आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के 68 विधानसभा में कसुम्पटी में सबसे कम 61.33% वोटिंग हुई है। कसुम्पटी से सुक्खू कैबिनेट में अनिरुद्ध सिंह मंत्री है। कम वोटिंग में नीचे से दूसरे पायदान पर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का बैजनाथ है। यहां पर 61.57% वोटिंग हुई है। बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल को CM सुक्खू ने CPS बना रखा है।
मतदान में नीचे से तीसरे पायदान पर जयसिंहपुर हलका है। यहां पर 62% वोटिंग हुई है। सुक्खू कैबिनेट में जयसिंहपुर से यादवेंद्र गोमा मंत्री है। कम मतदान % में धर्मपुर हलका पांचवें नंबर है। धर्मपुर से विधायक एवं कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट चंद्रशेखर हैं। नीचे से छठे नंबर पर शिमला शहरी हलका है। इस सीट पर 63.12 प्रतिशत वोटिंग हुई है। यहां से कांग्रेस के विधायक हरीश जनारठा है।
सातवें पायदान पर विधानसभा स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया का हलका भटियात है। यहां पर 64.90% मतदान हुआ है। नौवें पायदान पर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र का ज्वाली विधानसभा है। ज्वाली से विधायक चंद्र कुमार सुक्खू कैबिनेट में कृषि मंत्री है। राजनीति के जानकारों की माने तो दिग्गजों के हलकों में कम वोटिंग कांग्रेस के लिए चिंता का कारण साबित हो सकती है।
वहीं बंपर वोटिंग वाले टॉप-10 हलकों में 5 बीजेपी और कांग्रेस के 3 ही विधायक जीते हुए हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा बंपर वोटिंग पूर्व CM जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा सराज में 79.22% हुई है। सराज के बाद नाचन में 77.47% मतदान हुआ है। इस हलके से विधायक बीजेपी के विनोद कुमार हैं। टॉप-10 हलके में शुमार बलह में 76.87% वोटिंग हुई। यहां से बीजेपी के इंद्र सिंह गांधी MLA है।
कुटलैहड़ में 76.38% वोटिंग हुई है। 2022 में जरूर यहां की जनता ने कांग्रेस को जनता ने जनादेश दिया था। मगर अभी यहां उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई। 75.60% मतदान के साथ सुंदरनगर पांचवें नंबर पर रहा। इस सीट से भी बीजेपी के विधायक राकेश जम्वाल हैं।
पोलिंग में छठे नंबर जुब्बल कोटखाई हलका है। यहां पर 75.48% मतदान हुआ है। जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस सरकार में मंत्री रोहित ठाकुर MLA हैं। इसी तरह 75.25% मतदान के साथ आठवें स्थान पर कसौली हलका है। कसौली हलके से MLA कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी है, जो शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस के कैंडिडेट हैं। उनके गृह हलके में हेवी पोलिंग कांग्रेस के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है।
शिमला लोकसभा चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। इस लोकसभा सीट पर क्या हैं जनता के मुद्दे और क्या है चुनावी हवा। चुनाव का सबसे सटीक और डीटेल एनालिसिस।