Tuesday, 15 September 2026 | 2:49 AM
उत्तर प्रदेश

चौकी पर शिकायत करने पहुंची पीड़िता से दरोगा ने की छेड़छाड़, पढ़िए रिपोर्ट

लखनऊ में आलमबाग थाने पर तैनात एक दरोगा ने चौकी पर पहुंची पीड़िता से छेड़छाड़ की और मदद के नाम पर होटल ले जाकर नशीला पानी पिला अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बल पर लगातार मिलने के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं और बात न मानने पर पति के साथ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो करने की धमकी दे रहा है घटना की गंभीरता को
Share:
चौकी पर शिकायत करने पहुंची पीड़िता से दरोगा ने की छेड़छाड़, पढ़िए रिपोर्ट
Read in your preferred language.

लखनऊ में आलमबाग थाने पर तैनात एक दरोगा ने चौकी पर पहुंची पीड़िता से छेड़छाड़ की और मदद के नाम पर होटल ले जाकर नशीला पानी पिला अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बल पर लगातार मिलने के लिए ब्लैकमेल कर रहे हैं और बात न मानने पर पति के साथ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो करने की धमकी दे रहा है
घटना की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने आरोपी दरोगा को तत्काल निलंबित करते हुए पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं।सरोजनीनगर निवासी पीड़िता के मुताबिक करीब एक वर्ष पहले हाइडिल चौकी (सरोजनी नगर थाना) पर एक पारिवारिक मामला दर्ज कराने गई थी।
वहां के चौकी इंचार्ज अमरेश सिंह ने मेरे साथ अभद्रता की और बाद में मदद के नाम पर गुमराह करके पानी में कुछ मिलाकर पिला दिया।
उसके बाद वाई किंग होटल ले गए और वहां बत्तमीजी शुरू कर दी। विरोध पर मारा पीटा और वीडियो रिकर्डिंग कर ली।
उसके बाद उसके आधार पर ब्लैकमेल करने लगे। शादी होने की दुहाई देने पर भी बराबर मुझे बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं कि जान से मरवा देंगे और फोटो व वीडियो वायरल कर देंगे।
आलमबाग इंस्पेक्टर शिवशंकर महादेवन ने बताया कि महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। आरोपी दरोगा अमरेश को सस्पेंड कर दिया गया है।
घटना एक साल पुरानी है और सरोजनीनगर का मामला है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।