Tuesday, 15 September 2026 | 2:27 AM
भारत

द दस्तक 24 खबर का हुआ असर: व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया ,सड़क पर अतिक्रमण हटेगा

कोरांव /प्रयागराज। नगर पंचायत कोरांव में नाली व सड़क पटरी पर व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण व बाजार में लग रहे जाम के संबंध में द दस्तक 24 समाचार में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत कोरांव प्रशासन द्वारा सड़क पटरी पर से अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों को नोटिस देकर तीन दिवस के अंदर खाली करने का न
Share:
द दस्तक 24 खबर का हुआ असर: व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया ,सड़क पर अतिक्रमण हटेगा
Read in your preferred language.

कोरांव /प्रयागराज। नगर पंचायत कोरांव में नाली व सड़क पटरी पर व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण व बाजार में लग रहे जाम के संबंध में द दस्तक 24 समाचार में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत कोरांव प्रशासन द्वारा सड़क पटरी पर से अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापारियों को नोटिस देकर तीन दिवस के अंदर खाली करने का निर्देश जारी किया गया। फिर भी अतिक्रमण व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है देखना होगा कि नगर प्रशासन व तहसील प्रशासन द्वारा क्या कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों को नोटिस देने के बाद भी दबंगई से सड़क पर अतिक्रमण फैलाए हुए हैं ।शासन प्रशासन का कोई भी भय नहीं है ।देखना है कि अब शासन प्रशासन क्या कार्रवाई करता है?

सुंदर लाल

रिपोर्टर तहसील कोराव