Tuesday, 15 September 2026 | 12:23 AM
उत्तर प्रदेश

दूल्हे ने पहनी थी 1 लाख रुपये की माला, गले से झपट ले गए बदमाश

एक दूल्हे ने 500 रुपये के नोटों की एक माला पहनी थी. बारात निकलाने के दौरान दो बदमाश आए और उसके गले से 1 लाख रुपये के नोटों की माला छीनकर फरार हो गए. बारात के उत्सव का जश्न ही फीका पड़ गया. परेशान दूल्हे ने 31 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अब जाकर आरोपियों को धर दबोचा है. पुलिस रिपोर्ट के मतुाब
Share:
दूल्हे ने पहनी थी 1 लाख रुपये की माला, गले से झपट ले गए बदमाश
Read in your preferred language.

एक दूल्हे ने 500 रुपये के नोटों की एक माला पहनी थी. बारात निकलाने के दौरान दो बदमाश आए और उसके गले से 1 लाख रुपये के नोटों की माला छीनकर फरार हो गए. बारात के उत्सव का जश्न ही फीका पड़ गया. परेशान दूल्हे ने 31 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अब जाकर आरोपियों को धर दबोचा है.

पुलिस रिपोर्ट के मतुाबिक स्कूटी पर सवार दो लोगों ने 1 लाख रुपये की नोटों की माला लूट ली थी. 20 से 25 साल की उम्र के आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था. दिल्ली के जगतपुरी पुलिस स्टेशन में यह केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने गुनहगारों को पकड़ने के लिए कुल 80 सीसीटी फुटेज तलाशे तब जाकर आरोपी दबोचे गए. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज तलाशकर गीता कॉलोनी के मकान नंबर 2/79 पहुंची. पुलिस ने पहले आऱोपी जसमीत को पकड़ा फिर दूसरे आरोपी की भी शिनाख्त हो गई. आरोपी ड्रग एडिक्ट है. राजीव महतो भी इस वारदात में शामिल था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.