Tuesday, 15 September 2026 | 2:37 AM
भारत

पीलीभीत :मूसलाधार बारिश होने से किसान पूरी तरह बर्बाद हो गया है। खेतों में खड़े धान सड़ने लगे है और खड़े धानों में पानी भरने से हवा चलने से गिर गया

पूरनपुर विकासखंड पूरनपुर क्षेत्र के गांव खाता, अमरैयाकलां, सुखदासपुर, रघुनाथपुर, लोधीपुर, तकियादीनारपुर, गौटिया, महादिया, नवदियाधनेश, नवदिया टोडरपुर, ककरौआ, सबलपुर, रम्पुराफकीरे, प्रसादपुर, देवीपुर आदि गांव में खेतों में अधिक पानी भरने से धान सड़ने लगे है तथा उनमें पानी भरे होने से हवा चलने से गिर ग
Share:
पीलीभीत  :मूसलाधार बारिश होने से किसान पूरी तरह बर्बाद हो गया है। खेतों में खड़े धान सड़ने लगे है और खड़े धानों में पानी भरने से हवा चलने से गिर गया
Read in your preferred language.

पूरनपुर विकासखंड पूरनपुर क्षेत्र के गांव खाता, अमरैयाकलां, सुखदासपुर, रघुनाथपुर, लोधीपुर, तकियादीनारपुर, गौटिया, महादिया, नवदियाधनेश, नवदिया टोडरपुर, ककरौआ, सबलपुर, रम्पुराफकीरे, प्रसादपुर, देवीपुर आदि गांव में खेतों में अधिक पानी भरने से धान सड़ने लगे है तथा उनमें पानी भरे होने से हवा चलने से गिर गए है। जिससे किसानों की छह माह की कमाई मिनटों में सफा हो गई है। किसान पूरी तरह से बर्बाद हो गया है इधर किसानों क़ा कहना है कि पराली को लेकर अधिकारी टीम लगाकर रात दिन गांवों में घूमते रहते थे। अब कुदरत का कहर जब किसानों पर टूटा। तो अब अधिकारियों की टीम कहाँ गायब हो गई। अब तो किसानों की जो फसल बर्बाद हो गई है उसको देखने के लिए कोई सरकारी टीम गांवों में सर्वे करने को अभी तक नहीं पहुंची है। जिसको लेकर किसानों में भारी रोष व्याप्त है। किसानों की मांग है कि सरकार तुरन्त सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दें।