वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का विजयी अभियान जारी है। टीम ने रविवार को लगातार छठी जीत हासिल की। भारतीय टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 100 रन के अंतर से हराया।
लखनऊ की कठिन पिच पर भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लिश बैटर्स की अग्नि परीक्षा ली और 230 रन का टारगेट चेज करने उतरी इंग्लिश टीम 34.5 ओवर में 129 रन पर ऑलआउट हो गई। भारतीय टीम ने पहली पारी में 50 ओवर में 9 विकेट पर 229 रन का स्कोर खड़ा किया, जो भारत का वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में सबसे छोटा स्कोर है। डिफेंडिंग चैंपियन इसे भी चेज करने में नाकाम रहे।
भारत की इस जीत की बुनियाद रोहित शर्मा (87 रन), सूर्यकुमार (49 रन) और केएल राहुल (39 रन) ने रखी, जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, स्पिनर कुलदीप और जडेजा की चौकड़ी ने जीत तक पहुंचाया। भारतीय गेंदबाजी के सामने डिफेंडिंग चैंपियन की बल्लेबाजी दम तोड़ती नजर आई। रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया, क्योंकि पिच बल्लेबाजी के अनुकूल नहीं थी। इंग्लिश कप्तान जोस बटलर का फैसला तब सही साबित हुआ, जब भारतीय ओपनर शुभमन गिल 9 और विराट कोहली शून्य पर पवेलियन लौट गए। टीम इंडिया का स्कोर 27/2 था। आगे 13 रन ही बने थे कि श्रेयस अय्यर 4 रन बनाकर आउट हो गए और टीम का स्कोर 40/3 हो गया।
ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट के इस सीजन में पहली बार दबाव में बल्लेबाजी की और केएल राहुल के साथ सिंगल-डबल लेकर पारी को आगे बढ़ाया। नजर जमने के बाद उन्होंने कुछ बड़े शॉट भी लगाए, लेकिन अपना विकेट नहीं गिरने दिया। रोहित ने मिडिल ऑर्डर पर केएल राहुल के साथ 91 और सूर्यकुमार यादव के साथ 33 रन की साझेदारियां की।
कप्तान के आउट होने के बाद सूर्यकुमार ने निचले क्रम में अहम साझेदारियां की। बुमराह-कुलदीप ने भी 22 बॉल पर 21 रन बनाए। जवाबी पारी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की जोड़ी ने इंग्लिश बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। पावरप्ले में इंग्लिश टीम ने टॉप-4 बैटर्स के विकेट गंवा दिए थे। इनमें से दो जीरो पर आउट हुए। शमी ने 4 विकेट झटके, जबकि बुमराह ने 3 विकेट चटकाए। देखें भारत-इंग्लैंड मैच का स्कोरकार्ड
इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने चौथी बॉल पर टॉस गंवाया, जोकि मैच में अहम फैक्टर साबित हुआ। इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी और भारत के मजबूत बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। टीम ने भारत जैसी दमदार बैटिंग साइट को 229 रन पर रोक दिया, हालांकि डिफेंडिंग चैंपियन खुद 129 पर ढेर हो गए।लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच बैटिंग के अनुकूल नहीं थी। मैच की शुरुआत से ही पिच स्लो थी। इस पर बॉल फंस कर आ रही थी। मैदान का आउट फील्ड भी गीला था। पिच का कठिनाई का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मैच में चार बैटर डक का शिकार हुए।
भारतीय टीम के टॉप-4 में 3 भारतीय बल्लेबाज 10 रन से कम पर आउट हुए। गिल ने 9, कोहली ने 0 और अय्यर ने 4 रन बनाए। बाद में जडेजा 8 और शमी 1 रन पर आउट हुए। दूसरी ओर इंग्लैंड से जो रूट, बेन स्टोक्स और मार्क वुड शून्य के स्कोर पर आउट हुए। इंग्लिश टीम से कोई भी बल्लेबाज 30+ का स्कोर नहीं बना सका।
इकाना स्टेडियम की पिच शुरुआत से पिच स्लो थी और इस पर बॉल फंस कर आ रही थी। मैदान का आउट फील्ड भी गीला था।रोहित शर्मा की पारी भारतीय टीम से अहम साबित हुई। उन्होंने धीमी, लेकिन अहम पारी खेली। इस पारी ने भारतीय टीम को बिखरने से बचाया। रोहित एक ओर से टिक रहे और इक्का-दुक्का रन बनाकर स्कोरबोर्ड चलाते रहे। रोहित ने मिडिल ऑर्डर पर राहुल के साथ 91 और सूर्या के साथ 31 रन की अहम पार्टनरशिप की।निचले क्रम पर भारतीय टीम से सभी ने योगदान दिया। 164 पर कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार ने जडेजा के साथ 18 और बुमराह के साथ 25 रन जोड़कर भारत का स्कोर 200 पार पहुंचाया। फिर बुमराह-कुलदीप ने आखिरी ओवर्स में 22 बॉल पर 21 रन जुटाए, जो अहम साबित हुए।पावरप्ले में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की। पहले बुमराह ने 5वें ओवर की 5वीं और छठी बॉल पर मलान और जो रूट को आउट किया। उसके बाद शमी ने 8वें ओवर की आखिरी और 9वें ओवर की पहली बॉल पर लगातार दो विकेट लिए। उन्होंने बेन स्टोक्स और जॉन बेयरस्टो के विकेट लिए।
बतौर कप्तान 100वां मैच खेल रहे रोहित शर्मा ने शानदार कप्तानी की। उन्होंने पावरप्ले के दबाव को कम नहीं होने दिया और लगातार एग्रेसिव गेंदबाजी कराते रहे। ऐसे में इंग्लिश टीम लगातार विकेट गंवाती रही और 34.5 ओवर में 129 रन पर ऑलआउट हो गई।इंग्लैंड को 100 रन से हराकर भारत पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया। टीम सभी 6 मुकाबले जीतकर 12 अंकों के साथ नंबर-1 पर है। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम 10वें नंबर पर ही है। टीम को 6 में से एक ही मुकाबले में जीत मिली है।
भारत
230 रन का टारगेट चेज करने उतरी इंग्लिश टीम 34.5 ओवर में 129 रन पर ऑलआउट हो गई।
वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का विजयी अभियान जारी है। टीम ने रविवार को लगातार छठी जीत हासिल की। भारतीय टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को 100 रन के अंतर से हराया। लखनऊ की कठिन पिच पर भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लिश बैटर्स की अग्नि परीक्षा ली और 230 रन का टारगेट चेज करने उतरी इंग्लिश टीम 34.5 ओवर में
Read in your preferred language.