Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
भारत

फर्रुखाबाद में अन्नपूर्णा भवनों व उचित दर दुकानों को लेकर जिलाधिकारी ने की कड़ी समीक्षा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग (आपूर्ति शाखा) के अंतर्गत अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्य और जनपद में रिक्त उचित दर दुकानों के प्रस्ताव के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना निदेशक/
Share:
फर्रुखाबाद में अन्नपूर्णा भवनों व उचित दर दुकानों को लेकर जिलाधिकारी ने की कड़ी समीक्षा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 अगस्त 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग (आपूर्ति शाखा) के अंतर्गत अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण कार्य और जनपद में रिक्त उचित दर दुकानों के प्रस्ताव के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परियोजना निदेशक/उपायुक्त मनरेगा, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार कायमगंज, सभी अधिशासी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक उपस्थित रहे।

अन्नपूर्णा भवन निर्माण में लापरवाही पर रोष

समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत 78 अन्नपूर्णा भवनों में से मात्र 32 पर ही निर्माण कार्य प्रारम्भ हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर शेष भवनों पर निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्षित 150 अन्नपूर्णा भवनों में से अब तक नगरपालिका परिषद फर्रुखाबाद में 02, नगर पंचायत खिमसेपुर में 04, नगर पंचायत नवाबगंज में 03 और नगर पंचायत शमशाबाद में 04 स्थानों पर भूमि चिन्हांकन किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि शेष स्थानों पर भूमि चिन्हांकन और नामांतरण की प्रक्रिया एक सप्ताह में पूरी कराई जाए।

रिक्त उचित दर दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश

जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्तमान में 14 उचित दर दुकानें रिक्त हैं। इस पर जिलाधिकारी ने रोष जताते हुए सभी खंड विकास अधिकारियों को आदेशित किया कि सितम्बर माह के अंत तक खुली बैठक आयोजित कर नियमानुसार प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक अभिलेख उपजिलाधिकारियों को उपलब्ध कराएं।

सख्त चेतावनी

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा में सभी कार्य पूर्ण कराए जाएं, अन्यथा शिथिलता किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी।

? अन्नपूर्णा भवनों के समयबद्ध निर्माण और उचित दर दुकानों के संचालन से ग्रामीण व शहरी जनता को खाद्य सुरक्षा योजना का अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।