लखनऊ के अकबरनगर में मंलवार को भी अभियान जारी रहेगा। दो शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक, फिर दिन में 3 बजे से रात 8 बजे तक अवैध मकानों को गिराए जाने का अभियान चलेगा। बताया जा रहा है कि पहले दिन करीब 45 मकानों को गिराया जा रहा है। एलडीए ने यहां 13 सेक्टर में कार्रवाई को विभाजित कर रखा है। अभी पहले सेक्टर को गिरा दिया गया है। मंगलवार को टीम दूसरे सेक्टर में लगेगी।
दूसरे दिन भी 6 पोकलेन और 16 बुलडोजर से घर ढहाने का काम किया जाएगा। बैरिकेडिंग कर इलाके को सील भी किया जा सकता था, जिससे कि कोई बड़ा विरोध न हो सके। इस दौरान यहां विरोध का नेतृत्व करने वालों को नजरबंद भी करने का आरोप यहां के स्थानीय लोगों की तरफ से लगायाजा रहा है।
ध्वस्तीकरण के अभियान के लिए PAC-RAF की 8 कंपनियां मौके पर तैनात रहीं। इसके अलावा 200 से ज्यादा लेबर और कर्मचारी नगर निगम के रहेंगे। जबकि ट्रांस गोमती इलाके के कई थानों की पुलिस भी यहां जिम्मेदारी देखेगी। सोमवार की तर्ज पर अभियान के दौरान यहां यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। शक्ति नगर ढाल से बादशाह नगर की तरफ जाने पर रोक है। ऐसे में लोगों को कुकरैल नाला वाला बंधा होते हुए निशातगंज, महानगर या अन्य स्थान के लिए जाना होगा।
लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे अवैध मकान बने हुए हैं।
यहां पर कुकरैल रिवर फ्रंट विकसित किया जाना है।
LDA द्वारा अवैध मकानों-दुकानों को तोड़ा जा रहा है।
अकबरपुर एरिया में कुल 13 क्लस्टर बनाए गए हैं।
LDA अब तक 1700 लोगों को आवास दे चुका है।
अफसरों का कहना है कि लोगों को घर खाली करने के लिए चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी कुछ लोगों ने जगह नहीं खाली की। अब उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। मकान ढहाने के अभियान की पहली शिफ्ट सुबह से दोपहर तक थी। दोपहर बाद दूसरी शिफ्ट में कार्रवाई की गई। दोनों शिफ्टों में 1100 से ज्यादा अवैध कब्जे ढहाने की कार्रवाई जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश
अकबरनगर में दो शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक, फिर दिन में 3 बजे से रात 8 बजे तक अवैध मकानों को गिराए जाने का अभियान चलेगा
लखनऊ के अकबरनगर में मंलवार को भी अभियान जारी रहेगा। दो शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक, फिर दिन में 3 बजे से रात 8 बजे तक अवैध मकानों को गिराए जाने का अभियान चलेगा। बताया जा रहा है कि पहले दिन करीब 45 मकानों को गिराया जा रहा है। एलडीए ने यहां 13 सेक्टर में कार्रवाई को विभाजित कर रखा है। अभी पहले सेक
Read in your preferred language.