Tuesday, 15 September 2026 | 12:01 PM
भारत

नदी में साथ नहा रहा था कपल तभी कूद पड़ा बंदर, कर दिया खस्ता हाल

इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों ने हैरानी जताई है. वीडियो में बंदर ने कपल के साथ कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले कई वीडियो में आपने आतंक मचाने वाले बंदरों को भी जरूर देखा होगा. कई बार किसी का चश्मा लेकर भाग जाते हैं त
Share:
नदी में साथ नहा रहा था कपल तभी कूद पड़ा बंदर, कर दिया खस्ता हाल
Read in your preferred language.

इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों ने हैरानी जताई है. वीडियो में बंदर ने कपल के साथ कुछ ऐसा किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा. सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले कई वीडियो में आपने आतंक मचाने वाले बंदरों को भी जरूर देखा होगा. कई बार किसी का चश्मा लेकर भाग जाते हैं तो वही कभी सरकारी दस्तावेज देखने लगते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कुछ इसी तरह का है. जिसमें बंदर के आतंक से परेशान होकर एक लड़का अर्धनग्न अवस्था में नदी से बाहर भागने लगता है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और एक लड़की नदी में नहाते हुए रोमांस कर रहे हैं. इस बीच उनके पास एक बंदर पहुंच जाता है और वह नदी के किनारे खड़ा रहता है. कपल को नहाता देख वह गुस्से में आ जाता है, इसके बाद देखा जाता है कि बंदर को ऐसा देखा लड़की एकदम से डर जाती है. वह बुरी तरह से डर कर भाग जाती है और लड़का वहीं खड़ा रहता है. लड़का पानी में खड़ा रहता है लेकिन कुछ देर बाद ही बंदर अचानक से पानी में छलांग लगाकर लड़के के कंधे पर बैठ जाता है. घबराहट में लड़का तेजी से चिल्लाने लगता है और पानी से निकलकर बाहर भागने लगता है. इस दौरान आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा रहती है और सभी ठहाका लगाते हुए दिखाई देते हैं. दूसरी तरफ लड़के को भागता देख बंदर फिर उसके पीछे भागने लगता है. वीडियो जब तक खत्म होता है, तब तक दिखाई देता है कि बंदर लड़के को दौड़ा ही रहा है.

https://www.instagram.com/p/CzuzT8My1wy/