नगर विकास विभाग ने सफाई महाअभियान की शुरूआत की है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने लखनऊ के आशियाना इलाके में खुद सफाई कर अभियान में हिस्सा लिया और इसको शुरू किया। इस दौरान उन्होंने फापड़ा भी चलाया और घरों से कूड़ा भी एकत्र किया। प्रदेश के सभी नगर निकायों में 14 से 21 जुलाई के बीच 762 नगर निकायों में महाअभियान चलाया जाएगा।
एके शर्मा ने आशियाना के सेक्टर डी में मानसरोवर गुरुद्वारा साहिब के सामने की नाली को फावड़े से साफ करके श्रमदान किया। इस दौरान आस- पास के इलाकों का निरीक्षण करते हुए सफाईकर्मियों को नाली की तलछठ सफाई करने के लिए प्रेरित किया। पूरे प्रदेश में इस अभियान को बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा। इससे पहले भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया था। लेकिन उस समय अभियान 72 घंटे यानी 3 दिन के लिए चला था। लेकिन पहली बार इतने बड़े पैमाने पर महाअभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नगर विकास मंत्री इस दौरान अलग - अलग दिन प्रदेश के दूसरे जिलों में भी जा सकते है।
अभियान के दौरान एके शर्मा ने पौधे भी लगाए। उन्होंने खाली जगहों पर पौधे लगाने की बात कही। सेक्टर-डी स्थित नेबरहुड पार्क में घूम रहे लोगों से पार्क को सुंदर, स्वच्छ बनाए रखने की अपील की। इस दौरान खुद पेड़ भी लगाया। उन्होंने शहर के लोगों से अपने - आस के इलाकों को साफ रखने में योगदान देने की अपील की है। मंत्री ने इस पूरे अभियान में सभी जन प्रतिनिधियों सांसद से लेकर पार्षद तक से हिस्सा लेने की बात कही। सभी विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से भी इस नगर सफाई महाभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने एवं स्वयं श्रमदान करने की भी अपील की।
भारत
762 नगर निकायों में14 से 21 जुलाई के बीच महाअभियान की हुई शुरूआत
नगर विकास विभाग ने सफाई महाअभियान की शुरूआत की है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने लखनऊ के आशियाना इलाके में खुद सफाई कर अभियान में हिस्सा लिया और इसको शुरू किया। इस दौरान उन्होंने फापड़ा भी चलाया और घरों से कूड़ा भी एकत्र किया। प्रदेश के सभी नगर निकायों में 14 से 21 जुलाई के बीच 762 नगर निकायों में महा
Read in your preferred language.