Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद- बरेली मार्ग पर कांवड़ियों का आगमन जारी, फल व जल वितरित कर भक्तों से लिया आशीर्वाद

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त 2025 श्रावण मास के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा का उल्लास जनपद में चरम पर है। फर्रुखाबाद-बरेली मार्ग पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है, और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया है। इसी श्रृंखला में राजेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डबरी तिराहा पर एक
Share:
फर्रुखाबाद- बरेली मार्ग पर कांवड़ियों का आगमन जारी, फल व जल वितरित कर भक्तों से लिया आशीर्वाद
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 अगस्त 2025 श्रावण मास के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा का उल्लास जनपद में चरम पर है। फर्रुखाबाद-बरेली मार्ग पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है, और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया है। इसी श्रृंखला में राजेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डबरी तिराहा पर एक विशेष जल, फल एवं बिस्किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ होकर दोपहर 2:00 बजे तक चला, जिसमें सैकड़ों कांवड़ियों को जलपान कराकर आशीर्वाद लिया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रहे बैकुंठ न्यूज़ के सह-संपादक आलोक गुप्ता एवं चीफ एडिटर केशराम राजपूत (एडवोकेट)। इनके साथ-साथ कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई पत्रकार रितिक शर्मा, आदित्य गुप्ता, अमन गुप्ता, शरद उर्फ लव गुप्ता एवं पंकज पाल ने। सभी सहयोगियों ने तन-मन-धन से भक्तों की सेवा कर पुण्य अर्जित किया। बरेली मार्ग पर जगह-जगह भंडारों और जल सेवा शिविरों का आयोजन हो रहा है। श्रद्धालु, सेवा भाव से ओतप्रोत होकर, कांवड़ यात्रियों की सेवा कर रहे हैं। जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण गूंज रहा है। स्थानीय लोग इस पावन अवसर पर भक्तों की सेवा को अपना सौभाग्य मान रहे हैं।