Saturday, 31 October 2026 | 8:15 PM
उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज, शाम 5 बजे होगी चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज शाम हो सकता है। रविवार शाम पांच बजे चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस है। उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग आम चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। आयोग ने पहले ही जता दिया था कि सारी तैयारियां हो चुकी है और कभी भी चुनाव का कार्यक्रम जारी हो सकता है। विज्ञान भवन में आयोग क
Share:
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज, शाम 5 बजे होगी चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस
लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान आज शाम हो सकता है। रविवार शाम पांच बजे चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस है। उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग आम चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। आयोग ने पहले ही जता दिया था कि सारी तैयारियां हो चुकी है और कभी भी चुनाव का कार्यक्रम जारी हो सकता है। विज्ञान भवन में आयोग की प्रेस कांफ्रेंस होगी। लोकसभा चुनाव के साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए जाने की संभावना जताई जा रही है। आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद अगले हफ्ते पहले और दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की बैठक होगी। मालूम हो कि वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को खत्म हो रहा है। संभावना है कि आयोग पहले की तरह आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ करा सकता है। अब हमारी खबरें यूट्यूब चैनल पर भी  देखें । नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें । https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g अब हमारी ख़बरें एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध हैं । हमारा एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर से अभी डाउनलोड करें और खबरें पढ़ें । https://play.google.com/store/apps/details?id=com