लखनऊ के ठाकुरगंज में कपड़ा व्यापारी महेंद्र मौर्या (30) की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। पैदल आए हमलावरों की पहली गोली कार के शीशे को भेदती हुई अंदर चली गई जबकि दो गोलियां महेंद्र के सीने और पेट की तरफ लगी। घर से कुछ दूरी पर हुई फायरिंग की आवाज सुनकर महेंद्र के घर वाले बाहर आये तो उसे खून से लथपथ देखकर दहशत में आ गए। अफरातफरी के बीच महेंद्र को ट्रॉमा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर वालों ने कुछ लोगों से महेंद्र का विवाद चलने की बात कही है। इसी आधार पर तीन लोगों की तलाश में रात डेढ़ बजे दबिश दी गई लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसीपी चौक आईपी सिंह के मुताबिक भुवर गांव के पास रहने वाले रोशन लाल मौर्य का जेएमआर नाम से मैरिज लॉन है। उनके बेटे महेंद्र की पारा में कपड़े की दुकान है। रोजाना की तरह महेंद्र रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर कार से घर लौट रहा था। भुवर क्रासिंग के पास ही पैदल आ रहे कुछ युवकों ने उसकी कार रुकवा ली। कुछ समझने से पहले ही इन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली खिड़की का शीशा तोड़ते हुए अंदर जा धंसी। इसके बाद दो और फायर किए गए। ये दोनों गोलियां महेंद्र को गोली और वह ड्राइविंग सीट पर ही खून से लथपथ होकर लुढ़क गए। फायरिंग की आवाज सुनकर महेंद्र के घर वाले और पड़ोसी निकल आए। सब लोग महेंद्र को केजीएमयू ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
ठाकुरगंज इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र ने एक टीम सीसी फुटेज खंगालने में लगा दिए। पता चला कि बदमाश अपने वाहन से आए थे जिसे कुछ दूरी पर ही खड़ा कर दिया था। फुटेज में तीन जगह बदमाश आते दिखाई पड़े हैं। अभी उनके चेहरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घर वालों और उसके परिचितों से पूछताछ कर उसकी दुश्मनी के बारे में पता करने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि महेंद्र का कुछ लोगों से पहले विवाद हुआ था। हालांकि इसको लेकर ऐसा कभी नहीं लगा कि हत्या कर दी जाएगी। इस बारे में भी पुलिस पड़ताल कर रही है।
पुलिस का कहना है कि यह वारदात रात करीब 10 बजे की है। गोली लगने की सूचना मिलते ही परिवारीजन उसे ट्रॉमा लेकर चले गए थे। यहां मृत घोषित होने के करीब दो घंटे बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद ही पुलिस सक्रिय हुई।
भारत
कपड़ा व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, लखनऊ के ठाकुरगंज में दिल दहलाने वाली घटना
लखनऊ के ठाकुरगंज में कपड़ा व्यापारी महेंद्र मौर्या (30) की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। पैदल आए हमलावरों की पहली गोली कार के शीशे को भेदती हुई अंदर चली गई जबकि दो गोलियां महेंद्र के सीने और पेट की तरफ लगी। घर से कुछ दूरी पर हुई फायरिंग की आवाज सुनकर महेंद्र के घर वाले बाहर आये तो उसे खून से लथप
Read in your preferred language.