Tuesday, 15 September 2026 | 3:23 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत के मधो टांडा में आदमखोर टाइगर का आतंक, घात लगाकर कर रहा इंसानों का शिकार

मधो टांडा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांव रानीगंज के रहने वाले 55 वर्षीय राममूर्ति मंगलवार को जंगल से सटे इलाके में गन्ने के खेत में पानी लगाने के लिए अपने भाई के साथ घर से निकले थे, पानी लगाते समय अधेड़ पर जंगल से निकले बाघ ने हमला बोल दिया और उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में लगातार आदमखोर बाघ की दहशत
Share:
पीलीभीत के मधो टांडा में आदमखोर टाइगर का आतंक, घात लगाकर कर रहा इंसानों का शिकार
Read in your preferred language.

मधो टांडा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांव रानीगंज के रहने वाले 55 वर्षीय राममूर्ति मंगलवार को जंगल से सटे इलाके में गन्ने के खेत में पानी लगाने के लिए अपने भाई के साथ घर से निकले थे, पानी लगाते समय अधेड़ पर जंगल से निकले बाघ ने हमला बोल दिया और

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में लगातार आदमखोर बाघ की दहशत बरकरार है. यहां पर एक बार फिर बाघ ने इंसान को निवाला बना लिया है. खेत में पानी लगाते समय किसान पर अचानक झपट्टा मार कर बाघ जंगल में खींच ले गया और अपना निवाला बना लिया.

जानकारी के मुताबिक पीलीभीत के मधो टांडा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गांव रानीगंज के रहने वाले 55 वर्षीय राममूर्ति मंगलवार को जंगल से सटे इलाके में गन्ने के खेत में पानी लगाने के लिए अपने भाई के साथ घर से निकले थे, पानी लगाते समय अधेड़ पर जंगल से निकले बाघ ने हमला बोल दिया और जंगल में घसीट ले गया. उस समय राममूर्ति का भाई भी वहीं पर मौजूद था, जो यह सब देखता रहा यह सब देखकर उसका भाई घर गया और पूरी घटना की जानकारी घरवालों हो गई थी.