Tuesday, 15 September 2026 | 12:23 AM
मनोरंजन

Bigg Boss 15 के विंनर हुए तेजस्वी प्रकाश, नागिन 6 की वजह से दोगुनी हुई खुशी

तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। विनर की ट्रॉफी के साथ ही साथ तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को 40 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले हैं। इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश के फैंस जश्न मनाने में जुट चुके हैं। तेजस्वी प्रकाश ने फिनाले की रेस में
Share:
Bigg Boss 15 के विंनर हुए तेजस्वी प्रकाश, नागिन 6 की वजह से दोगुनी हुई खुशी
Read in your preferred language.

तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। विनर की ट्रॉफी के साथ ही साथ तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को 40 लाख रुपये प्राइज मनी के तौर पर मिले हैं। इसी के साथ ही सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश के फैंस जश्न मनाने में जुट चुके हैं। तेजस्वी प्रकाश ने फिनाले की रेस में प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) को पटखनी दी है। बिग बॉस 15 की शुरुआत से ही तेजस्वी प्रकाश ने शानदार गेम प्लानिंग के साथ लोगों का दिल जीत लिया था। शुरुआत से ही तेजस्वी प्रकाश ने इस शो के दर्शकों को खूब एंटरटेन करने की कोशिश की और उनकी ये कोशिश आज रंग लाई है।
बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम करने के साथ ही तेजस्वी प्रकाश के खाते में अब नागिन 6 (Naagin 6) का लीड रोल भी है। ऐसे में तेजस्वी प्रकाश के फैंस की खुशी देखते ही बन रही हैं।सोशल मीडिया पर फैंस अपने-अपने अंदाज में तेजस्वी प्रकाश को बधाई देने में जुटे हुए हैं। लोग तेजस्वी प्रकाश की जर्नी को याद करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही लोग ऐसा भी लिख रहे हैं कि अब तेजस्वी प्रकाश के दोनों हाथों में लड्डू है। Naagin 6 में हुई तेजस्वी प्रकाश की एंट्री
एक ओर जहां तेजस्वी प्रकाश के फैंस खुशियां मना रहे हैं। वहीं प्रतीक सहजपाल के फैंस काफी निराश हैं। प्रतीक के फैंस यही मानकर चल रहे थे कि बिग बॉस 15 की ट्रॉफी उनके नाम ही होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में प्रतीक सहजपाल के फैंस बिग बॉस 15 के मेकर्स को लगातार खरी खोटी सुनाने में जुटे हुए हैं। लोगों का कहना है कि मेकर्स ने तेजस्वी प्रकाश को शो का विनर बनाकर गलत फैसला लिया है। वैसे आप इस फैसले से कितने खुश हैं? कमेंटबॉक्स में जरूर बताइएगा।