Tuesday, 15 September 2026 | 3:31 AM
भारत

टीम इंडिया पूरे 27 साल के बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हारी और श्रीलंका में हुई बड़ी अनहोनी!

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में वो हो गया जिसकी उम्मीद शायद दुनिया के किसी फैन को नहीं रही होगी. श्रीलंका के खिलाफ दुनिया की नंबर 1 वनडे टीम ने घुटने टेक दिए. श्रीलंका के खिलाफ दूसरा वनडे गंवाने के बाद टीम इंडिया को तीसरे वनडे में भी 110 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी और नतीजा उसके हाथ से सीरीज भी नि
Share:
टीम इंडिया पूरे 27 साल के बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हारी और श्रीलंका में हुई बड़ी अनहोनी!
Read in your preferred language.

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में वो हो गया जिसकी उम्मीद शायद दुनिया के किसी फैन को नहीं रही होगी. श्रीलंका के खिलाफ दुनिया की नंबर 1 वनडे टीम ने घुटने टेक दिए. श्रीलंका के खिलाफ दूसरा वनडे गंवाने के बाद टीम इंडिया को तीसरे वनडे में भी 110 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी और नतीजा उसके हाथ से सीरीज भी निकल गई. टीम इंडिया पूरे 27 साल के बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हारी है.

आखिरी बार साल 1997 में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ ऐसा दिन देखा था. श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की हार की सबसे बड़ी वजह धीमा जहर साबित हुआ. धीमे जहर का मतलब है श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज. पूरी वनडे सीरीज में श्रीलंका के स्पिनर्स ने भारतीय बल्लेबाजों का जीना दुश्वार कर दिया. क्या विराट कोहली, क्या श्रेयस अय्यर और क्या ही केएल राहुल सबके सब इस धीमे जहर के सामने चित होते नजर आए. रोहित-गंभीर दोनों ने अपने प्रोफेशनल करियर में पहली बार श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार देखी. जो टीम इंडिया कभी स्पिनर्स के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए मशहूर थी अब उसी के बैट्समैन स्पिन के जाल में फंस रहे हैं. भारतीय बल्लेबाजों का ये स्ट्रगल दूसरी टीमें भी देख रही होंगी और यकीनन वो इस कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगी.