Tuesday, 15 September 2026 | 3:23 AM
भारत

टीम इंडिया के पास श्रीलंका से लगातार 10वीं सीरीज जीतने का मौका, जानिए दोनों टीम की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के पास श्रीलंका के खिलाफ लगातार दसवीं वनडे सीरीज जीतने का मौका होगा। भारतीय टीम वनडे सीरीज में श्रीलंका से पिछले 26 साल से नहीं हारी है। उसे आखिरी हार 1997 मे
Share:
टीम इंडिया के पास श्रीलंका से लगातार 10वीं सीरीज जीतने का मौका, जानिए दोनों टीम की पॉसिबल प्लेइंग-11
Read in your preferred language.

भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के पास श्रीलंका के खिलाफ लगातार दसवीं वनडे सीरीज जीतने का मौका होगा। भारतीय टीम वनडे सीरीज में श्रीलंका से पिछले 26 साल से नहीं हारी है। उसे आखिरी हार 1997 में मिली थी।

इस मुकाबले में विराट कोहली के पास महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका भी होगा। यहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी अपना जलवा बिखेर सकते हैं। रोहित ने इसी मैदान पर वनडे की सबसे बड़ी इंडीविजुअल पारी खेली थी। रोहित ने यहां नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ ही 264 रन बनाए थे।
विराट कोहली के बाद श्रीलंका के खिलाफ टॉप-2 स्कोरर बनने का मौका होगा। अभी वे तीसरे स्थान पर हैं और उनके नाम 2333 रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर (3113 रन) पहले और महेंद्र सिंह धोनी (2383 रन) दूसरे स्थान पर हैं। विराट 51वां रन बनाते ही धोनी से आगे निकल जाएंगे।
भारत-श्रीलंका के बीच राजकोट में खेला गया पहला मुकाबला भारत ने 67 रनों से जीता था। इस मुकाबले में विराट (113 रन) ने 45वां वनडे शतक जमाया। जबकि कप्तान रोहित शर्मा (83 रन) ने 47वां वनडे अर्धशतक बनाया। पूरी मैच रिपोर्ट पढ़ने के लिए क्लिक करें।
ईडन गार्डेन्स की बात करें तो इस मैदान पर भारतीय टीम पिछले 5 साल से नहीं हारी है। उसे पिछली हार 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी। भारत ने इस मैदान पर 21 वनडे खेले हैं। इनमें से उसे 12 में जीत मिली है। 8 में उसे हार मिली है। एक नो रिजल्ट रहे हैं।
पिच रिपोर्ट : बैटिंग करना पसंद करेंगी टॉस जीतने वाली टीमें
टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करने का फैसला कर सकती है, क्योंकि 32 में से 19 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। जबकि 12 मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं।
ईडन गार्डेन्स की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। इसमें स्पिनर्स को भी मदद मिलती है। ऐसे में यहां स्पिनर्स का जलवा देखने को मिल सकता है।
गुरुवार को कोलकाता का मौसम साफ रहेगा। वेदर रिपोर्ट के अनुसार, तापमान 14 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश के आसार न के बराबर रहेगी।
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।

श्रीलंकाः पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, धनंजय डिसिल्वा, चरिथ असलंका, दसुन शनाका (कप्तान), वनिंदु हसारंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलागे, कसुन रजिता, दिलशान मदुशंका।