Thursday, 05 November 2026 | 6:45 PM
उत्तर प्रदेश

इटावा में श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे तथागत सामाजिक समिति के पदाधिकारी, सावित्री देवी को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

इटावा के ग्राम मोढ़ी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में तथागत सामाजिक समिति-TSS के पदाधिकारियों ने पहुंचकर स्वर्गीय सावित्री देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Share:
इटावा में श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे तथागत सामाजिक समिति के पदाधिकारी, सावित्री देवी को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

इटावा:(द दस्तक 24) तथागत सामाजिक समिति-TSS के पदाधिकारियों ने बुधवार को जनपद इटावा के ग्राम मोढ़ी, पोस्ट भरथना पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय लाखन सिंह शाक्य को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय सावित्री देवी का आकस्मिक परिनिर्वाण 25 अक्टूबर 2026 को हो गया था। उनके परिजनों की ओर से 4 नवंबर 2026, बुधवार को निज निवास ग्राम मोढ़ी में श्रद्धांजलि सभा एवं शांति भोज का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में तथागत सामाजिक समिति के संस्थापक/अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.धर्मवीर शाक्य, जिला उपाध्यक्ष महावीर शाक्य, जिला सचिव संजय सिंह शाक्य, जिला संरक्षक इंजीनियर बसंत लाल शाक्य, जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ शिव कुमार शाक्य तथा जिला पंचायत सदस्य एवं युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेंद्र शाक्य सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचे।

पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार के वरिष्ठ सदस्य का निधन अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में तथागत सामाजिक समिति शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर प्रियंका शाक्य पत्नी डॉ. नवल किशोर शाक्य (पूर्व प्रत्याशी फर्रुखाबाद लोकसभा), सपना शाक्य, पुष्पेंद्र शाक्य, कृष्णा शाक्य, मनोज शाक्य तथा नाती शिवम शाक्य, रोहित शाक्य और मोहित शाक्य सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।