Monday, 14 September 2026 | 11:56 PM
भारत

तमिलनाडु भाजपा प्रमुख बोले- अन्नाद्रमुक से है मजबूत गठबंधन, आगे भी बना रहेगा

तमिलनाडु भाजपा के प्रमुख एल. मुरूगन ने सोमवार को कहा कि अन्नाद्रमुक के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन जारी है और गठबंधन 'मजबूत' है। एक दिन पहले सत्तारूढ़ दल ने अपने भगवा सहयोगी से कहा था कि वह राज्य में बड़े भाई की भूमिका में है। मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के सह समन्वयक के. पलानीस्वामी के साथ आ
Share:
तमिलनाडु भाजपा प्रमुख बोले- अन्नाद्रमुक से है मजबूत गठबंधन, आगे भी बना रहेगा
Read in your preferred language.

तमिलनाडु भाजपा के प्रमुख एल. मुरूगन ने सोमवार को कहा कि अन्नाद्रमुक के साथ उनकी पार्टी का गठबंधन जारी है और गठबंधन 'मजबूत' है। एक दिन पहले सत्तारूढ़ दल ने अपने भगवा सहयोगी से कहा था कि वह राज्य में बड़े भाई की भूमिका में है। मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के सह समन्वयक के. पलानीस्वामी के साथ आज यहां मुलाकात के तुरंत बाद उनकी यह टिप्पणी आई है।

पलानीस्वामी ने कोयंबटूर में पत्रकारों से कहा कि अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने 2021 के विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की भी घोषणा कर दी है और वह खुद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।

मुरूगन ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि वह केंद्र की नई शिक्षा नीति को लागू करें और इस मुद्दे पर 50 लाख हस्ताक्षर के साथ उनको एक ज्ञापन सौंपा।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं
-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ