Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
भारत

ताखा/इटावा : कोहरे की वजह से दर्दनाक हादसा, आपस में टकराई 8 गाड़ी ,तीन की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट /इटावा : आज सुबह तकरीबन 7:00 बजे के करीब ब्लाक ताखा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की पुलिया नंबर 137 पर सबसे पहले एक स्लीपर बस आगे जा रहे ट्रक में जा भिड़ी, सुबह कोहरा इतना भयानक था जिसके चलते करीब 50 मीटर का रास्ता भी नहीं सही से दिख रहा था, जिसे भी से आने वाले वाहनों को भी इस दुर्घटना
Share:
ताखा/इटावा : कोहरे की वजह से दर्दनाक हादसा, आपस में टकराई 8 गाड़ी ,तीन की मौत।
Read in your preferred language.

ब्यूरो रिपोर्ट /इटावा : आज सुबह तकरीबन 7:00 बजे के करीब ब्लाक ताखा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की पुलिया नंबर 137 पर सबसे पहले एक स्लीपर बस आगे जा रहे ट्रक में जा भिड़ी, सुबह कोहरा इतना भयानक था जिसके चलते करीब 50 मीटर का रास्ता भी नहीं सही से दिख रहा था, जिसे भी से आने वाले वाहनों को भी इस दुर्घटना के बारे में पता नहीं था उसके बाद एक के बाद एक वाहन आपस में टकराते गए, इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल है। घटनास्थल पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एरवाकटरा उपचार के लिए भेजा। एंबुलेंस ईएमटी सुमित कुमार ने घायलों का एंबुलेंस में ही उपचार जारी रखा। वही घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण आगे आने वाले वाहनों को दुर्घटना की जानकारी दे रहे हैं और कोहरे में आसानी से यात्रा करने की हिदायत भी दे रहे हैं