Tuesday, 15 September 2026 | 9:04 AM
मनोरंजन

विवादों में आया स्वरा भास्कर का पाकिस्तानी लहंगा: लोग कर रहे ट्रोल ,जानें क्यों

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और सपा नेता फहाद अहमद का 19 मार्च को बरेली में दावत-ए-वलीमा (रिसेप्शन) रखा गया, जहां स्वरा और फहाद के करीबियों समेत नेता नगरी से जुड़े कई लोगों ने शिरकत की। इस दौरान स्वरा अपने लहंगे की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। दरअसल, स्वरा ने अपने वलीमे में मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची
Share:
विवादों में आया स्वरा भास्कर का पाकिस्तानी लहंगा: लोग कर रहे ट्रोल ,जानें क्यों
Read in your preferred language.

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और सपा नेता फहाद अहमद का 19 मार्च को बरेली में दावत-ए-वलीमा (रिसेप्शन) रखा गया, जहां स्वरा और फहाद के करीबियों समेत नेता नगरी से जुड़े कई लोगों ने शिरकत की। इस दौरान स्वरा अपने लहंगे की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। दरअसल, स्वरा ने अपने वलीमे में मनीष मल्होत्रा, सब्यसाची जैसे बड़े इंडियन डिजाइनर की जगह पाकिस्तानी डिजाइनर अली जीशान द्वारा डिजाइन किया हुआ का लहंगा पहना।

सोशल मीडिया पर वलीमे की फोटोज शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा- ‘मेरा वलीमा आउटफिट। लाहौर से दुबई- बॉम्बे- दिल्ली होते हुए आखिरकार बरेली आया। मैं लंबे समय से अली जीशान के डिजाइनर कलेक्शन से इम्प्रेस हूं। जब मैंने उन्हें कॉल करके बताया कि मैं अपने वलीमे पर आपका डिजाइन किया हुआ ड्रेस पहनूंगी, इसपर उनकी गर्मजोशी और जैश्चर ने मुझे तारीफ करने पर मजबूर कर दिया।’

इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा- ‘एक नजर अली के खूबसूरत स्टूडियो कलेक्शन पर डालिए। इस लहंगे की डिलीवरी बॉर्डर पार से हुई है।’

फोटोज सामने आते ही यूजर्स ने स्वरा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक ट्रोलर ने लिखा- ‘पक्का इंडियन लहंगा आपके बजट से बाहर रहा होगा। वहीं ISI के लोगों ने आपको जरूर डिस्काउंट ऑफर किया होगा, तभी आप ऐसा कर रही हैं।’ एक अन्य ट्रोलर ने लिखा- हमारे देश में सब्यसाची-मनीष मल्होत्रा जैसे बेहतरीन डिजाइनर्स हैं,जिन्हें पहनने के लिए लड़कियां मरती हैं। लेकिन इन्हें भिखारी देश से ड्रेस लाना था, ताकि ये ट्वीट कर सकें।’

16 मार्च को दिल्ली के साकेत होटल में शादी की थी। दोनों की हल्दी, मेहंदी और संगीत की रस्में भी दिल्ली में हुई थी। शादी में सपा नेता अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेता और अभिनेता शामिल हुए थे।

स्वरा-फहाद ने 6 जनवरी को स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत कोर्ट में शादी के पेपर्स दाखिल किए और शादी कर ली थी। फहद और स्वरा की 2019 में CAA और NRC के विरोध में आंदोलन के दौरान ही मुलाकात हुई थी। प्रोटेस्ट के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।

मार्च 2020 में फहाद ने स्वरा को अपनी बहन की शादी पर बुलाया। हालांकि, स्वरा उस वक्त शूट में बिजी थीं इसलिए नहीं जा सकीं। 2020 से लेकर 2022 तक, इन दो सालों में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। नजदीकियां फिर प्यार में बदल गईं और देखते-देखते दोनों ने शादी कर ली।