Tuesday, 15 September 2026 | 2:26 AM
उत्तर प्रदेश

स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर हमला बोला

. स्वामी प्रसाद मौर्य ने जातीय जनगणना को लेकर उपमुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि जातीय जनगणना की मांग करने वाले केशव प्रसाद मौर्य हफ्ते भर में ही अपनी बात से पलट गये. उन्होंने कहा कि इससे भाजपा का पिछड़ा विरोधी चेहरा सामने आ गया. मौर्य ने ट्विटर पर लिखा, जातीय जनगणना की मांग करने वाले केशव प्रसाद
Share:
स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर हमला बोला
Read in your preferred language.

. स्वामी प्रसाद मौर्य ने जातीय जनगणना को लेकर उपमुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि जातीय जनगणना की मांग करने वाले केशव प्रसाद मौर्य हफ्ते भर में ही अपनी बात से पलट गये. उन्होंने कहा कि इससे भाजपा का पिछड़ा विरोधी चेहरा सामने आ गया. मौर्य ने ट्विटर पर लिखा, जातीय जनगणना की मांग करने वाले केशव प्रसाद मौर्य हफ्ते भर में ही अपनी बात से पलट गये. आखिर भाजपा का पिछड़ा विरोधी चेहरा सामने आ ही गया. सपा का केंद्र में प्रधानमंत्री तो कभी नहीं था, लेकिन आप क्यों हीला-हवाली कर रहे हो, आपकी तो केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार है.

बता दें की केशव प्रसाद मौर्य ने ट्विटर पर लिखा, जातीय जनगणना की बात केवल ढोंग है, जब सरकार में थे तब मौनी बाबा अब बाहर तब मांग केवल 2024 में चुनावी लाभ के लिए है. जो नहीं मिलेगा, पहले अखिलेश यादव समाप्त हो रही सपा को बचाने का अध्यक्ष पद किसी और को सौंप जातिगत न्याय की शुरुआत संगठन से करें फिर ये बात करें.