Tuesday, 15 September 2026 | 7:22 AM
भारत

सर्जिकल स्ट्राइक से लोगों में आया विश्वास, मोदी सरकार के नेतृत्व में देश सुरक्षित : अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां कहा कि उ़़डी और पुलवामा में आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान में की गई 'सर्जिकल स्ट्राइक्स' ने जनता को आश्वस्त किया कि देश की सीमाएं नरेंद्र मोदी नीत भाजपा सरकार के नेतृत्व में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि संकल्पबद्ध सरकार ने 2014 और 2019 के बीच उ़़डी और पु
Share:
सर्जिकल स्ट्राइक से लोगों में आया विश्वास, मोदी सरकार के नेतृत्व में देश सुरक्षित : अमित शाह
Read in your preferred language.

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को यहां कहा कि उ़़डी और पुलवामा में आतंकी हमलों के बाद पाकिस्तान में की गई 'सर्जिकल स्ट्राइक्स' ने जनता को आश्वस्त किया कि देश की सीमाएं नरेंद्र मोदी नीत भाजपा सरकार के नेतृत्व में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि संकल्पबद्ध सरकार ने 2014 और 2019 के बीच उ़़डी और पुलवामा में हुए आतंकी हमलों का क़़डा जवाब दिया था।

शाह ने कहा, 'भाजपा सरकार ने पाकिस्तान के भीतर दो बार 'सर्जिकल स्ट्राइक' की और वहां आतंकवादियों का खात्मा किया। वह कर्नाटक में हालिया पंचायत चुनाव में जीते भाजपा उम्मीदवारों का अभिनंदन करने के लिए आयोजित कार्यक्रम 'जनसेवक समावेश' में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 'सर्जिकल स्ट्राइक्स' ने जनता को भरोसा दिया कि राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित हैं क्योंकि मोदी प्रधानमंत्री हैं और देश में भाजपा की सरकार है।
शाह ने कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर सवाल उठान पर कांग्रेस की निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सिर्फ विरोध कर सकते हैं, कुछ कर नहीं सकते और अगर कोई कुछ करता है तो उसे रोक देते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित हैं और लोगों से कहा कि अपनी बारी आने पर जरूर टीके लगवाएं।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ