Tuesday, 15 September 2026 | 2:22 AM
भारत

सुरेश रैना वाली टीम में होंगे शामिल, Auction में अनसोल्ड रहे पीयूष चावला इस तरह IPL से जुड़ेंगे,

पीयूष चावला को सुरेश रैना वाली टीम में जगह मिलने वाली है। सुरेश रैना भी आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे और वे इस सीजन से कमेंट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। उन्हीं की टीम में पीयूष चावला भी शामिल होंगे। इनके अलावा पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री भी आईपीएल में कमेंट्री करते नजर आएंगे।
Share:
सुरेश रैना वाली टीम में होंगे शामिल, Auction में अनसोल्ड रहे पीयूष चावला इस तरह IPL से जुड़ेंगे,
Read in your preferred language.

पीयूष चावला को सुरेश रैना वाली टीम में जगह मिलने वाली है। सुरेश रैना भी आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे और वे इस सीजन से कमेंट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। उन्हीं की टीम में पीयूष चावला भी शामिल होंगे। इनके अलावा पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री भी आईपीएल में कमेंट्री करते नजर आएंगे। इस तरह आईपीएल 2022 की हिंदी कमेंट्री टीम काफी अच्छी लग रही है और अनुभवी खिलाड़ियों के जुड़ने से फैंस को विश्लेषण भी अच्छा मिलेगा।

बता दें कि पीयूष चावला आईपीएल के सफल गेंदबाजों में शुमार हैं। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में पीयूष चावला का नाम टॉप 4 में शामिल है। वे लसिथ मलिंगा, ड्वेन ब्रावो और अमित मिश्रा के बाद आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 165 मैचों की 164 पारियों में 157 विकेट चटकाए हैं। वे पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे।