Tuesday, 15 September 2026 | 3:50 AM
मनोरंजन

23 साल बाद ले रहे सुपरस्टार थलपति विजय तलाक का फैसला, फैंस को हुई स्टार कपल की चिंता

सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वरीसू को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब हलचल देखने को मिल रही है। दरअसल, इन दिनों खबरें आ रही हैं कि थलपति विजय अपनी पत्नी संगीता से तलाक लेने जा रहे हैं। शादी के 23 साल बाद अलग होने का फैसला ले रहा है। तलाक
Share:
23 साल बाद ले रहे सुपरस्टार थलपति विजय तलाक का फैसला, फैंस को हुई स्टार कपल की चिंता
Read in your preferred language.

सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वरीसू को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब हलचल देखने को मिल रही है। दरअसल, इन दिनों खबरें आ रही हैं कि थलपति विजय अपनी पत्नी संगीता से तलाक लेने जा रहे हैं। शादी के 23 साल बाद अलग होने का फैसला ले रहा है।
तलाक को लेकर खबर तब आई जब संगिता फिल्म मेकर एटली की पत्नी के बेबी शॉवर से नदारद थीं। इसके बाद उन्हें वरिसू के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर भी नहीं देखा गया, जिससे तलाक की खबरों को हवा मिल गई। हालांकि अभी तक कपल ने तलाक को लेकर अपनी तरफ से कुछ भी नहीं कहा है।
तलाक की खबर सामने आने के बाद से ही विजय के फैंस बेहद परेशान हैं। कई मीडिया चैनल की रिपोर्ट तलाक की खबरों को महज अफवाह बता रहे हैं। पिंकविला के एक सोर्स ने दावा करते हुए कहा- विजय और संगीता के अलग होने की खबरें पूरी तरह से बेसलेस हैं। हमें नहीं पता है कि ये खबरें कहां से शुरू हुंई।’
मीडिया चैनल ने ये भी दावा किया कि संगीता अपने बच्चों के साथ वेकेशन पर गई हैं, जिस वजह से वो बेबी शॉवर और वीरसू ट्रेलर लॉन्च का हिस्सा नहीं रह पाईं। माना जा रहा है कि जल्द ही थलपति विजय भी पत्नी और फैमिली के पास वेकेशन मनाने जाएंगे।
बता दें की विजय और संगीता की शादी को करीब 23 साल हो चुके हैं। 25 अगस्त 1999 को कपल शादी के बंधन में बंधे थे। जल्द ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। दोनों ने उस दौर में हिंदू और ईसाई दोनों धर्मों से शादी की थी। 2000 में कपल ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम जेसन संजय है, वहीं 2005 में उनके घर बेटी का जन्म हुआ।