Tuesday, 15 September 2026 | 8:13 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

कन्नौज: (दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 जनपद में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा आज पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिलेभर से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से
Share:
कन्नौज में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Read in your preferred language.

कन्नौज: (दस्तक 24 न्यूज़) 25 अगस्त 2025 जनपद में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा आज पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन आयोजित किया गया।

जनसुनवाई के दौरान जिलेभर से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें रखीं। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों को तुरंत एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एसपी ने अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि किसी भी शिकायत का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से किया जाए, जिससे जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो।

इस दौरान आए लोगों ने भी आशा जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।