Tuesday, 15 September 2026 | 5:25 AM
मनोरंजन

महाराष्ट्र के गांव में किसान से मिले सनी देओल..बोला 'आप बिल्कुल सनी देओल की तरह दिखते हैं'

सनी देओल ने 5 मार्च को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सनी देओल बैलगाड़ी पर सवार एक किसान से बातचीत कर रहे थे। हालांकि खास बात ये रही है कि उस किसान को पता ही नहीं था कि वो सनी देओल से बात कर रहा है। किसान सनी से बातचीत के दौरान कहता है, 'आप तो सनी देओल की तरह दिख रहे हैं।'
Share:
महाराष्ट्र के गांव में किसान से मिले सनी देओल..बोला 'आप बिल्कुल सनी देओल की तरह दिखते हैं'
Read in your preferred language.

सनी देओल ने 5 मार्च को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सनी देओल बैलगाड़ी पर सवार एक किसान से बातचीत कर रहे थे। हालांकि खास बात ये रही है कि उस किसान को पता ही नहीं था कि वो सनी देओल से बात कर रहा है।

किसान सनी से बातचीत के दौरान कहता है, 'आप तो सनी देओल की तरह दिख रहे हैं।' इस पर एक्टर ने कहा कि वो सनी देओल ही हैं। ये सुनते ही किसान बिल्कुल भौचक्का रह गया। सनी इन दिनों महाराष्ट्र के अहमदनगर में अपनी फिल्म गदर 2 की शूटिंग कर रहे हैं। वीडियो देखने के लिए ऊपर लगी फोटो पर क्लिक करें
सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 की शूटिंग के लिए महाराष्ट्र के अहमदनगर पहुंचे हुए हैं, वहीं उनकी मुलाकात एक किसान से हुई जो उन्हें पहचान नहीं पाया। किसान को यकीन नहीं हुआ कि वो असली सनी देओल को अपने सामने देख रहा है।
किसान ने पहले तो न पहचानने के लिए सनी देओल से माफी मांगी, और कहा कि वो उनके पिता धरम जी के सोशल मीडिया पर सारे वीडियोज देखता है। सनी ने कहा कि ये सब देख कर उन्हें उनका गांव याद आता है। सनी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'अहमदनगर में गदर की शूटिंग के दौरान।'बात गदर 2 की करें तो फिल्म 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। ये 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर की सीक्वल थी। पिछली फिल्म की तरह इसका भी डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर रणबीर कपूर की एनिमल और विवेक अग्निहोत्री की द वैक्सीन वॉर से होगी।

आज एक्शन स्टार सनी देओल का 65वां बर्थ डे है। जबरदस्त एक्शन सीन और भारी-भरकम डायलाॅग्स के लिए पहचाने जाने वाले सन्नी फिलहाल नेता और अभिनेता दोनों की भूमिका निभा रहे हैं। सनी का खुमार 90 के दशक में लोगों के बीच में था। लगभग 100 फिल्मों में काम कर चुके सनी बचपन से ही अपने पापा सुपरस्टार धर्मेंद्र के जैसे एक सफल एक्टर बनना चाहते थे और उनके पापा भी यही चाहते थे