Tuesday, 15 September 2026 | 12:28 AM
भारत

गौतम बुद्ध नगर में “सुरक्षा चक्र” के तहत भूकंप एवं औद्योगिक आपदा की मॉकड्रिल का सफल आयोजन।

गौतम बुद्ध नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेघा रूपम के नेतृत्व में आज जिले में भूकंप एवं औद्योगिक आपदा से निपटने के लिए “एक्सरसाइज सुरक्षा चक्र” के तहत मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह मॉकड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जांच तथा जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाने हेत
Share:
गौतम बुद्ध नगर में “सुरक्षा चक्र” के तहत भूकंप एवं औद्योगिक आपदा की मॉकड्रिल का सफल आयोजन।
Read in your preferred language.

गौतम बुद्ध नगर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अगस्त 2025 जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेघा रूपम के नेतृत्व में आज जिले में भूकंप एवं औद्योगिक आपदा से निपटने के लिए “एक्सरसाइज सुरक्षा चक्र” के तहत मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह मॉकड्रिल आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जांच तथा जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाने हेतु की गई।

मॉकड्रिल का आयोजन जिले के पाँच प्रमुख स्थलों एलजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आयुर्विज्ञान संस्थान जिम्स, विकास भवन सूरजपुर, सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज, तथा डब्ल्यूएचओ सोसायटी, गुरजिंदर विहार, ग्रेटर नोएडा पर एक साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संबंधित स्थानों पर आपदा की स्थिति को सजीव रूप में दर्शाया गया, जिसमें भूकंप के झटकों के पश्चात रेस्क्यू, प्राथमिक चिकित्सा, और आग लगने जैसी संभावित घटनाओं से निपटने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। इसमें एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की सक्रिय भागीदारी रही।

जिलाधिकारी महोदया ने मौके पर पहुंचकर मॉकड्रिल की तैयारियों का निरीक्षण किया तथा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध एवं समन्वित प्रतिक्रिया देने के लिए सराहा। उन्होंने कहा कि "इस प्रकार की मॉकड्रिल आपातकालीन परिस्थितियों में हमारी तैयारियों की सच्ची परीक्षा होती है और भविष्य में जनहानि को कम करने में सहायक बनती है।"

मॉकड्रिल के अंत में सभी प्रतिभागियों को आपदा से जुड़ी सावधानियों, सुरक्षित निकासी प्रक्रिया और प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।