Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद में B.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का सफल निरीक्षण, डीएम और एसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2025 जनपद में आज आयोजित बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का जिला प्रशासन द्वारा सफल निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिका
Share:
फर्रूखाबाद में B.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का सफल निरीक्षण, डीएम और एसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जून 2025 जनपद में आज आयोजित बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का जिला प्रशासन द्वारा सफल निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने डी.एन. पी.जी. कॉलेज फतेहगढ़, बद्री विशाल पी.जी. कॉलेज फर्रूखाबाद, तथा के.आर. रस्तोगी इंटर कॉलेज फर्रूखाबाद में परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और शुचिता के साथ संपन्न हो।

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यवस्थाएं, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा प्रबंध और परीक्षा में सहयोगी स्टाफ की उपस्थिति की विस्तार से समीक्षा की। वहीं, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेते हुए संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने परीक्षार्थियों के सुगम प्रवेश, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा समयबद्ध परीक्षा संचालन पर विशेष बल दिया। जनपद प्रशासन की मुस्तैदी एवं तत्परता से परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रही है, जिससे परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों में संतोषजनक प्रतिक्रिया देखी गई।