Tuesday, 15 September 2026 | 12:38 AM
उत्तर प्रदेश

अजब गजब :एलियन बनने की सनक में शख्स ने किया ऐसा हाल, कटवा लिए नाक-कान, होंठ और उंगलियां तक

दुनिया में एक से बढ़कर एक लोग हैं. कोई खूबसूरत बनने की चाह में पागलहुआ जा रहा है तो कोई ऐसा भी है, जो पैसे खर्च करके बदसूरत बन रहा है. फ्रांस के रहने वाले एंथनी लोफ्रेडो ने खुद को एलियन जैसा दिखाने की चाह में अपने चेहरे के कई ज़रूरी अंगों को कटवा दिया है. हद तो तब हो गई जब एंथनी ने अपने हाथ के पंजों
Share:
अजब गजब :एलियन  बनने की सनक में शख्स ने किया ऐसा हाल, कटवा लिए नाक-कान, होंठ और उंगलियां तक
Read in your preferred language.

दुनिया में एक से बढ़कर एक लोग हैं. कोई खूबसूरत बनने की चाह में पागलहुआ जा रहा है तो कोई ऐसा भी है, जो पैसे खर्च करके बदसूरत बन रहा है. फ्रांस के रहने वाले एंथनी लोफ्रेडो ने खुद को एलियन जैसा दिखाने की चाह में अपने चेहरे के कई ज़रूरी अंगों को कटवा दिया है. हद तो तब हो गई जब एंथनी ने अपने हाथ के पंजों की दो उंगलियां भी कटवा लीं.

33 साल के एंथनी ने अपने बाएं हाथ की दो उंगलियों को कटवा लिया था. उन्होंने मैक्सिको जाकर एक सर्जरी करवाई है. हालांकि इससे पहले ही वे अपने नाक, कान और होंठ कटवा चुके हैं. एंथनी ने अपनी एलियन (ब्लैक एलियन ) बनने की इच्छा पूरी करने के लिए पहले से ही काले रंग का टैटू (ब्लैक टैटू ) पूरे शरीर पर गुदवा रखा है.
ब्लैक एलियन बनने की सनक
लोफ्रेडो ने पूरे शरीर को टैटू से गुदवा रखा है. उनकी आंखों में भी काले रंग की टैटू कराया है. खुद लोफ्रेडो का कहना है कि उन्हें पूरी तरह ब्लैक एलियन बनने के लिए 35 फीसदी मॉडिफिकेशन की ज़रूरत है. सर्जिकल प्रोसिजर्स के ज़रिये खुद को ब्लैक एलियन में तब्दील करने वाले हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 7 लाख 30 हज़ार फॉलोअर्स हैं, जिन्हें लोफ्रेडो ने एक पोस्ट के ज़रिये अपनी सर्जरी की जानकारी दी. उनका कहना है कि वे बाएं हाथ की उंगलियों को कटवा चुके हैं और जल्दी ही दाहिने हाथ की उंगलियां भी कटवाने वाले हैं.

देखकर हैरान रह गए लोग
लोफ्रेडो के इस जुनून को देखकर लोग दंग रह जाते हैं. एक यूज़र ने लिखा – हे भगवान, मुझे इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा कि तुमने ऐसा किया है. ज्यादातर लोगों ने इस पर निगेटिव कमेंट करते हुए कहा कि जिनके हाथ-पांव में इस तरह की दिक्कत होती है, ये उनका अपमान है. कई लोगों ने ये भी कहा कि लोफ्रेडो को आगे अपने इस फैसले पर दुख होगा. इससे पहले लोफ्रेडो ने अपने नाक-कान और होंठ कटाकर खुद की शक्ल बिगाड़ ली थी. उन्होंने ऐसा स्पेन जाकर कराया था. दरअसल कई यूरोपियन देशों में इस तरह की सर्जरी कराना अवैध माना जाता है.