Tuesday, 15 September 2026 | 2:22 AM
उत्तर प्रदेश

अजब गजब : दारू पार्टी में दिखा सांप तो भूनकर खा गए नशेड़ी, फिर हो गई ऐसी हालत

शराब पीकर आपे से बाहर हो जाने की घटनाएं आपने भी खूब देखी और सुनी होंगी. कोई बेवजह की लड़ाई में पड़ जाता है तो कोई बीच सड़क हंगामा करने लगता है. राजस्थान के धौलपुर में इससे बिल्कुल अलग तीन दोस्तों ने दारू पार्टी के दौरान सांप (ड्रंक में एते स्नेक ) को ही भूनकर खा लिया. फिर उनमें से एक आदमी की हालत इत
Share:
अजब गजब : दारू पार्टी में दिखा सांप तो भूनकर खा गए नशेड़ी, फिर हो गई ऐसी हालत
Read in your preferred language.

शराब पीकर आपे से बाहर हो जाने की घटनाएं आपने भी खूब देखी और सुनी होंगी. कोई बेवजह की लड़ाई में पड़ जाता है तो कोई बीच सड़क हंगामा करने लगता है. राजस्थान के धौलपुर में इससे बिल्कुल अलग तीन दोस्तों ने दारू पार्टी के दौरान सांप (ड्रंक में एते स्नेक ) को ही भूनकर खा लिया. फिर उनमें से एक आदमी की हालत इतनी खराब हुई कि वो घंटों बेहोश पड़ा रहा.

ये घटना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चुकी है. जो भी इन नशेड़ियों की करतूत सुन रहा है, वो दहल जा रहा है. तीनों दोस्तों ने शराब पार्टी के दौरान ही सांप को देखा और उसे पकड़कर तीन हिस्सों में काट दिया. इसके बाद उसे भूनकर खा गए. बताया जा रहा है कि इनमें से एक शख्स की हालत इतनी खराब हुई को 12 घंटे तक बेहोश रहा. झाड़ियों से निकले सांप की शामत आई
जानकारी के मुताबिक घटना पीपरीपुरा नहर के पास की है. यहीं तीनों दोस्त बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे. जब उन्होंने पास की झाड़ी से निकलते एक सांप को देखा, तो उन्होंने उसे पकड़कर मुंह और पूंछ काट दी. फिर हुए आग में भूना और खा लिया. सांप खाने के बाद एक आदमी की तबियत बिगड़ी और वो बेहोश हो गया. जब उसे नज़दीकी अस्पताल में ले जाया गया, तो ये बात सामने आई. हैरानी की बात ये रही कि 12 घंटे बाद उस शख्स को होश भी आ गया. पागलपन की हद है ये
होश आने के बाद शख्स को डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन सांप भूनकर खाने के उसके चर्चे दूर-दूर तक हो रहे हैं. जो भी ये बात सुन रहा है, उस शख्स की मूर्खता पर हैरानी जता रहा है. शराब के नशे में उसने जो कांड किया, उससे आदमी की जान भी जा सकती थी. घटना में शामिल तीनों लोगों का नाम – अंतर सिंह, जोगिंदर और शिवराम बताया जा रहा है. वे एक साथ मिलकर बिजनेस करने की तैयारी में थे