Tuesday, 15 September 2026 | 7:15 AM
उत्तर प्रदेश

अजब गजब : डिनर के वक्त बाहर आ गए शख्स के दांत, कार में ही फैलाने लगा बदबू! महिला ने बताया डेटिंग का घिनौना अनुभव

विदेशों में डेट कल्चर काफी पुराना है जो अब भारत में भी पैर पसार चुका है. लड़का-लड़की ऑनलाइन एक दूसरे से मिलते हैं और सामने वाले को ज्यादा जानने के लिए उनसे मुलाकत करते हैं. अगर उन्हें लगता है कि उनके बीच चीजें ठीक रह सकती हैं तो वो रिलेशनशिप में आ जाते हैं. मगर कई बार लोगों के साथ अजीबगोरीब डेटिंग ए
Share:
अजब गजब : डिनर के वक्त बाहर आ गए शख्स के दांत, कार में ही फैलाने लगा बदबू! महिला ने बताया डेटिंग का घिनौना अनुभव
Read in your preferred language.

विदेशों में डेट कल्चर काफी पुराना है जो अब भारत में भी पैर पसार चुका है. लड़का-लड़की ऑनलाइन एक दूसरे से मिलते हैं और सामने वाले को ज्यादा जानने के लिए उनसे मुलाकत करते हैं. अगर उन्हें लगता है कि उनके बीच चीजें ठीक रह सकती हैं तो वो रिलेशनशिप में आ जाते हैं. मगर कई बार लोगों के साथ अजीबगोरीब डेटिंग एक्सपीरियंस हो जाता है जो उन्हें तो चौंका ही देता है, साथ-साथ अन्य लोगों को भी दंग कर देता है. हाल ही में एक महिला ने अपनी हैरान करने वाली डेट के बारे में बताया. उसने बताया कि वो एक शख्स के साथ डेट पर गई थी और उसके नकली दांत खाना खाते वक्त बाहर आ गए.

अमेरिका के इंडियाना में रहने वाली एमीज टिकटॉक पर काफी फेमस हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वो एक अंजान शख्स के साथ डेट पर गईं मगर उनका पूरा डेटिंग एक्सपीरिंयस बर्बाद हो गया. दरअसल, महिला जिस शख्स के साथ डेट पर गई थीं उसके दांत खाना खाते वक्त बाहर निकल आए. सिर्फ इतना ही नहीं, उसने लौटते वक्त कार में कुछ ऐसा भी कर दिया कि महिला के होश उड़ गए और वो दोबारा उस शख्स के कभी नहीं मिली.

पहली ही डेट हो गई बर्बाद
एमीज ने बताया कि टिंडर पर उसकी एक शख्स से मुलाकात हुई थी. बातें शुरू होने के कुछ पल बाद ही शख्स ने उसे अगले दिन डेट पर चलने के लिए बुला लिया. एमीज तैयार हो गई मगर अगले दिन उसने मैसेज किया कि उसकी गाड़ी में कोई परेशानी है इस वजह से वो उसे पिक करने नहीं आ पाएगा. शख्स ने एमीज को ही बुला लिया पर दोनों को इतनी देर हो चुकी थी कि उनका बुक किया हुआ डिनर मिस हो गया. इस वजह से शख्स ने तय किया कि वो पहले अपने घर के जरूरी सामानों को खरीदेगा. उसने महिला की ही कार से शॉपिंग की और फिर एक रेस्टोरेंट में दोनों खाना खाने चले गए.

ख्स के बाहर आ गए नकली दांत
एमीज ने अपने वीडियो में बताया कि खाने के दौरान अचानक उसके 4 दांत बाहर आ गए. ये देखते ही उसके होश उड़ गए और उसे अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ. मगर बात यहीं तक नहीं रुकी. महिला ने इस घटना के बाद डेट को और आगे बढ़ाने का फैसला नहीं किया और दोनों घर लौटने लगे. महिला अपनी ही कार से शख्स को उसके घर छोड़ने वाली थी. मगर रास्ते में ही उसे पेट में गैस बनने लगी और उसने कार में ही बदबू फैलना शुरू कर दिया. एमीज को तो ऐसा भी लगा कि उसने अपनी पैंट में पॉटी भी कर ली है. एमीज ने हड़बड़ी में उसे घर छोड़ा और वहां से चली गई. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी पॉपुलर हो रहा है. लोग महिला की बातों पर काफी मजाक कर रहे हैं.