Tuesday, 15 September 2026 | 12:37 AM
उत्तर प्रदेश

अजब गजब : साथी की अंतिम यात्रा में जा रहा है मोर ! देखकर आ जाएंगे आंख में आंसू

चाहे इंसान हों या फिर जानवर, एक-दूसरे से बिछड़ने का दर्द सबका एक जैसा ही होता है. साथ-साथ रहने के बाद अगर दूर जाने का वक्त आता है, तो दिल टूट सा जाता है. इस वक्त इंटरनेट पर एक ऐसे ही मोर है, जो अपने साथी के इस दुनिया से जाने के बाद उसकी अंतिम यात्रा में पीछे-पीछे जा रहा है. जुदाई का दर्द इंसान भले ह
Share:
अजब गजब : साथी की अंतिम यात्रा में जा रहा है मोर ! देखकर आ जाएंगे आंख में आंसू
Read in your preferred language.

चाहे इंसान हों या फिर जानवर, एक-दूसरे से बिछड़ने का दर्द सबका एक जैसा ही होता है. साथ-साथ रहने के बाद अगर दूर जाने का वक्त आता है, तो दिल टूट सा जाता है. इस वक्त इंटरनेट पर एक ऐसे ही मोर है, जो अपने साथी के इस दुनिया से जाने के बाद उसकी अंतिम यात्रा में पीछे-पीछे जा रहा है.

जुदाई का दर्द इंसान भले ही कहानी-कविताओं में लिख देते हैं, लेकिन जानवरों को भी तकलीफ उतनी ही होती है. मोर का दर्द देखकर आपको ऐसा ही महसूस होगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मोर के वीडियो को देखने वाले भावुक हो रहे हैं, क्योंकि वो अपने साथी को अंतिम विदाई देने के लिए उसके पीछे-पीछे मोक्षधाम तक जा रहा है.

मोर का दुख देख रो पड़े लोग
एक मोर अपने साथी की अंतिम यात्रा में उसके पीछे-पीछे चल रहा है. उसका साथी उसे छोड़कर इस दुनिया से जा चुका है, लेकिन मोर को शायद इस बात का यकीन ही नहीं हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़के उस मृत मोर को मोक्षधाम की ओर ले जा रहे हैं और उनके पीछे-पीछे एक और मोर चल रहा है. लड़के जिस तरफ भी जाते हैं, मोर भी उनके पीछे-पीछे ही जाता है. वो इंसानों की तरह अपने दुख को व्यक्त नहीं कर पा रहा, लेकिन उसे देखकर कोई भी भावुक हो जाएगा.

लोगों ने जताया दुख

‘साथी साथ छोड़कर स्वर्गवास को चल पड़ा. मोक्षधाम तक साथ जाते हुए राष्ट्रीय पक्षी मोर, पक्षी होते हुए भी मित्र के बिछड़ने का असहनीय दर्द, यह नजारा देखकर हर कोई भावुक हो गया. राष्ट्रीय पक्षी मोरराजा को भावभीन श्रद्धांजलि’. वीडियो को हज़ारों बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने इस पर कमेंट भी दिए हैं. ज्यादातर लोगों ने मोर के प्रेम भाव की तारीफ की है.