Tuesday, 15 September 2026 | 12:28 AM
उत्तर प्रदेश

अजब गजब : करोड़ों में बिक रहा है झोपड़ी-जैसा घर, लोगों ने खरीदने वाले को कहा पागल!

आज के समय में लोग फ्यूचर सिक्योर करने के लिए प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करते हैं. प्रॉपर्टी की वैल्यू समय के साथ बढ़ती जाती है. ऐसे में लोग अपने पैसों को प्रॉपर्टी खरीदने में लगा देते हैं. लेकिन इससे पहले कई पहलुओं की जाँच की जाती है. प्रॉपर्टी में कोई झमेला तो नहीं है? आगे जाकर उसकी वैल्यू कितनी बढ़ेगी.
Share:
अजब गजब : करोड़ों में बिक रहा है झोपड़ी-जैसा घर, लोगों ने खरीदने वाले को कहा पागल!
Read in your preferred language.

आज के समय में लोग फ्यूचर सिक्योर करने के लिए प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करते हैं. प्रॉपर्टी की वैल्यू समय के साथ बढ़ती जाती है. ऐसे में लोग अपने पैसों को प्रॉपर्टी खरीदने में लगा देते हैं. लेकिन इससे पहले कई पहलुओं की जाँच की जाती है. प्रॉपर्टी में कोई झमेला तो नहीं है? आगे जाकर उसकी वैल्यू कितनी बढ़ेगी. इसके अलावा भी कई फैक्टर्स ध्यान में रखे जाते हैं. लेकिन कई बार कुछ ऐसे घर भी चर्चा में आ जाते हैं तो अपने दाम से कई गुना ज्यादा प्राइस पर बिकने के लिए लगाए जाते हैं.

जी हां, इन दिनों ऐसा ही एक घर चर्चा में है. लंदन में बना ये घर देखने में किसी गार्डन में बना छोटा सा शेड हाउस लगता है. लेकिन अगर इसकी कीमत पता चले तो आपके पैरों के नीचे से जमीन खिंसक जाए. जी हां, इस पिद्दी से घर की मार्केट वैल्यू करोड़ों में लगाई गई है. सिर्फ एक बेडरूम वाले इस घर की असली कीमत रखी गई है 4 करोड़ 37 लाख रूपये. अगर कोई इस घर को देखेगा तो बाहर से इसे शेड हाउस ही समझ लेगा. हालांकि, अंदर से देखने पर उसे इसकी कीमत का कारण समझ आ जाएगा.द ईस्ट लंदन प्रॉपर्टी ने इसे करोड़ों में बेचने के लिए लगाया है. इस घर में एक बेड़रूम है. इसके अलावा एक बाथरूम और ओपन किचन है. माई लंदन की खबर के मुताबिक़, कई लोग इस घर को खरीदने में इंट्रेस्ट दिखा रहे हैं. इस घर के बेहद नजदीक में ही मार्केट बना है. इस वजह से भविष्य में इसकी कीमत और बढ़ने के आसार हैं. कई लोगों ने बाहर से देखने के बाद इसे खरीदने के लिए करोड़ों खर्च करने को बेवकूफी बताया. हालांकि, अंदर का इंटीरियर देखने के बाद उनके ख्याल बदल सकते हैं.अंदर कमरों को काफी अच्छे से डेकोरेट किया गया है. बेड़रूम से लेकर बाथरूम भी वेलफिटेड है. घर के नजदीक जरुरत की सारी चीजें हैं. स्कूल से लेकर ग्रोसरी शॉप तक. ऐसे में ब्रिटेन के लोगों के लिए ये ड्रीम हाउस है. विक्टोरियन स्टाइल में बने इस घर की चर्चा दूर-दूर तक है. कई लोग इस घर को खरीदने हैं. अब देखना है कि आखिर फाइनल किस वैल्यू में ये घर बिकता है.