Tuesday, 15 September 2026 | 2:51 AM
भारत

केरल विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए राज्य कांग्रेस इकाई ने राहुल और प्रियंका से किया आग्रह

केरल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसक मद्देनजर राज्य कांग्रेस इकाई ने पार्टी को एक प्रस्ताव भेजा है। इसमें चुनाव के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से चुनाव प्रचार करने का आग्रह किया गया है। सूत्रों के अनुसार, केरल कांग्रेस इकाई ने विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी के प्रभारी को
Share:
केरल विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए राज्य कांग्रेस इकाई ने राहुल और प्रियंका से किया आग्रह
Read in your preferred language.

केरल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसक मद्देनजर राज्य कांग्रेस इकाई ने पार्टी को एक प्रस्ताव भेजा है। इसमें चुनाव के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से चुनाव प्रचार करने का आग्रह किया गया है। सूत्रों के अनुसार, केरल कांग्रेस इकाई ने विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी के प्रभारी को एक प्रस्ताव भेजा है। राज्य कांग्रेस के नेताओं ने मंगलवार को दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान आगामी चुनावों में पार्टी के सामूहिक नेतृत्व पर जोर दिया गया।

सूत्रों ने कहा कि पार्टी नेताओं ने राहुल गांधी से राज्य के चुनावों में प्रचार करने का अनुरोध किया। उन्होंने प्रियंका गांधी द्वारा रैलियों और रोड शो के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के केरल प्रभारी तारिक अनवर से भी अनुरोध किया। इस बीच, राहुल गांधी 27 जनवरी से दो दिनों के लिए अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड का दौरा करने की संभावना है।
29 जनवरी से 15 फरवरी तक बजट सत्र के बाद, पार्टी नेतृत्व केरल का दौरा करेगा। मंगलवार को, कांग्रेस ने केरल प्रदेश कांग्रेस समिति (KPCC) की चुनाव प्रबंधन और रणनीति समिति का गठन किया था। पार्टी के नेता ओमन चांडी को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चुनाव प्रबंधन और रणनीति समिति की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। यह समिति चुनाव से जुड़ी रणनीति बनाने से संबंधित मामलों पर चर्चा करने के लिए अक्सर बैठक करेगी। समिति के अन्य सदस्यों में मुल्लापल्ली रामचंद्रन, रमेश चेन्निथला, केसी वेणुगोपाल, तारिक अनवर, के मुरलीधरन, वीएम सुधीरन, के सुधाकरन, कोडिकुन्निल सुरेश और डॉ शशि थरूर शामिल हैं।

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ