Monday, 14 September 2026 | 10:43 PM
UP News

फर्रुखाबाद में सपा की पीडीए पंचायत,अखिलेश यादव को फिर सीएम बनाने का संकल्प, नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने कहा- 2027 में बदलेगी यूपी मे सरकार।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद मे समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने तहसील सदर फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी की पीडीए पंचायत का आयोजन किया। नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने पीडीए कार्यक्रम मे कहा कि प्रदेश की जनता अखिलेश यादव की तरफ वहुत ही उम्मीद से देख रही है। वन्देमातरम ने
Share:
फर्रुखाबाद में सपा की पीडीए पंचायत,अखिलेश यादव को फिर सीएम बनाने का संकल्प, नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने कहा- 2027 में बदलेगी यूपी मे सरकार।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद मे समाजवादी पार्टी के जिला सचिव नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने तहसील सदर फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी की पीडीए पंचायत का आयोजन किया।

नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने पीडीए कार्यक्रम मे कहा कि प्रदेश की जनता अखिलेश यादव की तरफ वहुत ही उम्मीद से देख रही है। वन्देमातरम ने दावा किया कि 2027 में अखिलेश यादव फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोगों को संगठित रहने की जरूरत है अगर हम संगठित होकर थाना कोतवाली पहुंचेंगे तो हम लोगों की बातों को सुना जाएगा। अगर हम अलग-अलग होकर के जाएंगे तो हमारी बात को कोई सुनने वाला नहीं है।

 सपा नेता नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने सपा के संस्थापक सदस्य स्व जनेश्वर मिश्र का जिक्र करते हुए कहा कि वे सदैव अपने कार्यकर्ताओं के साथ रहने का काम किए हैं वह कभी बड़े आदमी बड़े-बड़े वाहन जिनके पास रहते थे उनसे संपर्क नहीं बनाते थे वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ दिल से जुड़े रहते थे क्यों ना वह छप्पर में ही रहता रहा हो। तब उनकी एक आवाज पर हजारों हजार लोग निकल पड़ते थे। हम लोग भी उनकी बनाई हुई कर्मभूमि पर उनके पद चिन्ह पर चलेंगे तो हमें कोई आगे बढ़ने से नहीं रोक सकेगा। और हमारे साथ जनता जनार्दन भी बड़ी संख्या में जुड़ेगी।

नन्दकिशोर दुवे वन्देमातरम ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी समाज के लिए काम करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान द्वारा मिले अधिकारों को खत्म करना चाहती है। इस पीडीए कार्यक्रम के मौके पर नीरज राजपूत,पंचम सिंह,धीरज, अंशित पाल, रामनरायन, रामस्वरूप,समेत कई लोग मौजूद रहे।