Tuesday, 15 September 2026 | 12:00 AM
भारत

2024 के लोकसभा चुनाव में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा : मंत्री नरेंद्र कश्यप

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा। एक बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कमल खिलने वाला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पास आरोप लगाने के अलावा कुछ बचा नहीं है। प्रदेश की जनता ने 2022 में उन्हें नकार दिया है और यही वजह है कि योगी आदित्यनाथ
Share:
2024 के लोकसभा चुनाव में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा : मंत्री नरेंद्र कश्यप
Read in your preferred language.

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा। एक बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कमल खिलने वाला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पास आरोप लगाने के अलावा कुछ बचा नहीं है। प्रदेश की जनता ने 2022 में उन्हें नकार दिया है और यही वजह है कि योगी आदित्यनाथ प्रचंड बहुमत के साथ 2022 में दूसरी बार सूबे के मुख्यमंत्री बनें। अखिलेश यादव रास्ते से भटक गए हैं और सिर्फ विरोध के लिए वह बीजेपी का विरोध कर रहे है।
अखिलेश के बयान को जनता गंभीरता से नहीं लेती' उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता और प्रदेश का विकास करना यह सपा की सोच में शामिल नहीं है। इसलिए अखिलेश यादव के किसी बयान को यूपी की जनता गंभीरता से नहीं लेती है। जब से बीजेपी ने आजमगढ़ और रामपुर की सीटों पर जीत दर्ज की है जनता ने साफ संदेश दिया है कि साइकिल का पहिया पूरी तरह से पंचर हो चुका है। लोकसभा सभा चुनाव में अब साइकिल चलने वाली नहीं है।