Tuesday, 15 September 2026 | 3:46 AM
उत्तर प्रदेश

कन्नौज में समधनऔर गुरसहायगंज पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्नौज लोकसभा सांसद अखिलेश यादव कन्नौज पहुंचे। कन्नौज पहुंचने पर सपा समर्थकों की भारी भीड़ उमड पडी। सपा समर्थकों ने अखिलेश यादव पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने समधन कस्बा में तालाब में डूबे बच्चों की मौत पर दुख प्रकट कर पीड़ित परिवार से मुलाका
Share:
कन्नौज में समधनऔर गुरसहायगंज पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात
Read in your preferred language.

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्नौज लोकसभा सांसद अखिलेश यादव कन्नौज पहुंचे। कन्नौज पहुंचने पर सपा समर्थकों की भारी भीड़ उमड पडी। सपा समर्थकों ने अखिलेश यादव पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने समधन कस्बा में तालाब में डूबे बच्चों की मौत पर दुख प्रकट कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इसके बाद गुरसहायगंज की सीमांत नगर पहुंचे। करीब 2 दिन पहले बिजली के तार के करंट लगने से झुलसे लोगों के परिवार से मुलाकात की। पीड़ित परिवार के लोगों से मिलकर उन्हें हर तरह की संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। सपा समर्थकों में भारी उत्साह दिखा। अखिलेश से मिलने को लेकर समर्थक उत्साहित दिखें।

कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा