Tuesday, 15 September 2026 | 7:13 AM
उत्तर प्रदेश

निकाय चुनाव में 8 मेयर प्रत्याशियों का सपा ने किया ऐलान, लखनऊ से बंदना मिश्रा को टिकट

निकाय चुनाव के लिए सपा ने पहले चरण के लिए 8 महापौर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान बुधवार देर रात कर दिया। इसमें लखनऊ, गोरखपुर, इलाहाबाद, झांसी, मेरठ, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद और अयोध्या शामिल हैं। लखनऊ से सपा नेता रमेश दीक्षित की पत्नी बंदना मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि गोरखपुर से सपा ने एक्ट्रे
Share:
निकाय चुनाव में 8 मेयर प्रत्याशियों का सपा ने किया ऐलान, लखनऊ से बंदना मिश्रा को टिकट
Read in your preferred language.

निकाय चुनाव के लिए सपा ने पहले चरण के लिए 8 महापौर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान बुधवार देर रात कर दिया। इसमें लखनऊ, गोरखपुर, इलाहाबाद, झांसी, मेरठ, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद और अयोध्या शामिल हैं। लखनऊ से सपा नेता रमेश दीक्षित की पत्नी बंदना मिश्रा को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि गोरखपुर से सपा ने एक्ट्रेस काजल निषाद पर दांव खेला है। झांसी से रघुवीर चौधरी को मेयर प्रत्याशी बनाया है।

वहीं, कांग्रेस ने भी दो मेयर प्रत्याशी के नाम देर रात घोषित किए। वाराणसी से अनिल कुमार श्रीवास्तव और कानपुर से आशनी अवस्थी को महापौर का उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी की तरफ से इसका ऐलान किया गया। फिलहाल, अब सभी दलों की निगाहे बीजेपी के उम्मीदवारों के नामों पर हैं। बसपा के भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान अभी नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, बसपा अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान गुरुवार शाम तक कर सकती है।