Monday, 14 September 2026 | 11:00 PM
Entertainment

सोनू सूद का जैसलमेर में हुआ भव्य स्वागत, सामने देख भीड़ हुई एक्साइटेड

कोरोनाकाल के बाद से ही लोग सोनू सूद को भगवान की तरह पूजने लगे हैं। हाल में ही उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग उनका भव्य तरीके से स्वागत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सोनू सूद कार के रूफ पर दिखाई दे रहे है और लोगों ने चारों ओर से उनकी कार को घेर रखा है। लोग उनके स्वागत में जोर जोर से उनका ना
Share:
सोनू सूद का जैसलमेर में हुआ भव्य स्वागत, सामने देख भीड़ हुई एक्साइटेड
Read in your preferred language.

कोरोनाकाल के बाद से ही लोग सोनू सूद को भगवान की तरह पूजने लगे हैं। हाल में ही उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें लोग उनका भव्य तरीके से स्वागत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सोनू सूद कार के रूफ पर दिखाई दे रहे है और लोगों ने चारों ओर से उनकी कार को घेर रखा है। लोग उनके स्वागत में जोर जोर से उनका नाम चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो जैसलमेर का है जहां सोनू सूद जवानों से मिलने गए थे। बता दें कि सोनू सूद अक्सर बॉर्डर पर जवानों से मिलने के लिए जाते रहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनू जल्द ही एक्शन फिल्म फतह में नजर आएंगे, जिसका डायरेक्शन वैभव मिश्रा ने किया है। फिल्म की शूटिंग दिल्ली, पंजाब समेत कई शहरों में की जाएगी, इसके अलावा फतह का कुछ हिस्सा लॉस एंजिलिस में शूट किया जाएगा। फैंस जल्द से जल्द अपने रियल लाइफ हीरो की अपकमिंग फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड हैं।