Tuesday, 15 September 2026 | 3:41 AM
मनोरंजन

कुछ लड़कों ने मुझे गलत तरीके से छुआ और छेड़छाड़ भी की : सान्या मल्होत्रा

दंगल गर्ल के नाम से फेमस एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने अपने साथ हुए एक खौफनाक मंजर को याद किया है। सान्या ने बताया कि ये बात तब की है जब वे कॉलेज में पढ़ती थीं। एक दिन कॉलेज से घर जाने के लिए वे दिल्ली मेट्रो में सवार हुईं। उनके साथ कुछ लड़के भी मेट्रो में घुस गए। सान्या के मुताबिक, उन लड़कों ने उनके
Share:
कुछ लड़कों ने मुझे गलत तरीके से छुआ और छेड़छाड़ भी की : सान्या मल्होत्रा
Read in your preferred language.

दंगल गर्ल के नाम से फेमस एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने अपने साथ हुए एक खौफनाक मंजर को याद किया है। सान्या ने बताया कि ये बात तब की है जब वे कॉलेज में पढ़ती थीं। एक दिन कॉलेज से घर जाने के लिए वे दिल्ली मेट्रो में सवार हुईं। उनके साथ कुछ लड़के भी मेट्रो में घुस गए।

सान्या के मुताबिक, उन लड़कों ने उनके साथ छेड़छाड़ की और गलत तरीके से छूने का प्रयास किया। मेट्रो में मौजूद कोई भी शख्स उनकी हेल्प करने के लिए नहीं आया। सान्या ने कहा कि वो वक्त उनके लिए बेहद डरावना था। मेट्रो से निकलने के बाद भी उन लड़कों ने सान्या का पीछा करना जारी रखा। कैसे-कैसे करके सान्या उनसे पीछा छुड़ाने में कामयाब रहीं।

सान्या ने कहा- उन्होंने मुझे गलत तरीके से छुआ
सान्या हाल ही में फिल्म 'कटहल' में नजर आई थीं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सान्या ने इस घटना को याद किया। हौटरफ्लाई के साथ बात करते हुए सान्या ने कहा, 'वे मुझे गलत तरीके से छूने लगे।

मैं बिल्कुल अकेली थी और हेल्पलेस महसूस कर रही थी। ऐसी स्थिति में इंसान कुछ नहीं कर सकता। इन सब घटना के बाद आमतौर पर लोग कहते हैं कि तुमने कुछ किया क्यों नहीं। हालांकि उन्हें ये नहीं पता होता कि ऐसे समय में आदमी के हाथ पैर फूलने लगते हैं। आप बस कैसे भी करके इस स्थिति से बच निकलना चाहते हो।'
सान्या ने कहा कि ये बात बेहद ताज्जुब करने वाली थी कि वहां मौजूद कोई भी शख्स उनकी मदद करने को आगे नहीं आया। उन्होंने आगे कहा, 'मैं राजीव चौक से निकली, तो वे लड़के वहां भी मेरा पीछे करने लगे। वे लड़के दिखने में लंबे- चौड़े बॉडी बिल्डर टाइप थे। गनीमत ये थी कि वहां भीड़ थी। मैं वॉशरूम गई, और अपने पिता को फोन किया। मैंने उनसे तत्काल वहां आने को कहा।'
स्टार बनने के बाद भी फेस किया ऐसा सिचुएशन, फैन ने गलत तरीके छूआ था
सान्या ने कहा कि स्टार बनने के बाद भी उन्होंने ऐसे सिचुएशन फेस किए हैं। सान्या ने कहा, 'कुछ साल पहले मेरे साथ एक और घटना हुई थी। उसका फुटेज भी इंटरनेट पर उपलब्ध होगा।
मैं कहीं पर थीं तभी एक फैन फोटो क्लिक कराने आया। फोटो लेने के दौरान उसने मेरी कमर पर हाथ रख दिया। मैं बिल्कुल चौंक गईं। मैं काफी ज्यादा असहज हो गई, फिर भी वहां मौजूद कोई भी फोटोग्राफर मदद के लिए आगे नहीं आया। मैंने उस शख्स को बुलाया और कहा कि तुमने ये सही काम नहीं किया है।'
इन सभी के अलावा सान्या को बॉडी शेमिंग से भी गुजरना पड़ा था। उन्होंने इसी इंटरव्यू में कहा कि दंगल की शूटिंग के दौरान उनसे किसी ने कहा था कि आपका जबड़ा दिखने में सही नहीं है। इसे सर्जरी से सही करा लीजिए। सान्या ने कहा कि उन्हें पता नहीं था कि ऐसा भी कुछ होता है।