Tuesday, 15 September 2026 | 12:29 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत सोशल मीडिया कैंपेन आयोजित

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत आज जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर, विकासखंड मोहम्मदाबाद में सोशल मीडिया कैंपेन (हैशटैग कार्यक्रम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी योजन
Share:
फर्रुखाबाद में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत सोशल मीडिया कैंपेन आयोजित
Read in your preferred language.

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 सितम्बर 2025 महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत आज जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर, विकासखंड मोहम्मदाबाद में सोशल मीडिया कैंपेन (हैशटैग कार्यक्रम) का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर जनसंख्या अनुपात, जन्म-मृत्यु दर, लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉप आउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव, साक्षरता दर और महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ, उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को सभी आवश्यक टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई, ताकि वे किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

इस कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान, पंचायत सहायक सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं मौजूद रहीं। हू फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की प्रतिनिधि निर्मला राजपूत एवं हर्ष ने भी प्रतिभाग किया और मिशन शक्ति अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस तरह का आयोजन ग्रामीण स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।