Monday, 14 September 2026 | 11:59 PM
उत्तर प्रदेश

दिल्ली-NCR में 70 साल में पहली बार मई में इतनी बारिश

चक्रवाती तूफान ताउते अब भले कमजोर पड़ गया हो, लेकिन राजधानी दिल्ली पर इसका असर अभी भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली और एनसीआर में दो दिनों से लगातार रिमझिम बारिश जारी है। दिल्ली में मई महीने में एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई जब बुधवार को बारिश 60 मिमी के रेकॉर्ड को पार कर गई। बारिश रुक-
Share:
Read in your preferred language.

चक्रवाती तूफान ताउते अब भले कमजोर पड़ गया हो, लेकिन राजधानी दिल्ली पर इसका असर अभी भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली और एनसीआर में दो दिनों से लगातार रिमझिम बारिश जारी है। दिल्ली में मई महीने में एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई जब बुधवार को बारिश 60 मिमी के रेकॉर्ड को पार कर गई। बारिश रुक-रुककर अभी भी जारी है।

मई महीने में 24 घंटे के दौरान पहली बार इतनी बारिश
दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 119 एमएम बारिश हुई है। यह मई महीने के दौरान 24 घंटे में हुई सबसे अधिक बारिश है। साल 2008 में पूरे मई महीने में 165 एमएम बारिश हुई थी।

70 सालों में पहली बार मई में इतना ठंडा दिन
बुधवार को अधिकतम तापमान महज 23.8 डिग्री पर सिमट गया। यह सामान्य से 16 डिग्री कम है। अधिकतम ही नहीं, बल्कि न्यूनतम तापमान भी सिमटकर 21.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम है। इस वजह से राजधानी ने मई में तापमान का नया रेकॉर्ड बना दिया है। 70 साल में मई में राजधानी का तापमान इतनी नीचे नहीं गया है।