Tuesday, 15 September 2026 | 12:22 AM
भारत

15 से 21 जनवरी तक बर्फीली हवाएं चलेंगी, 11 दिन में साढ़े पांच घंटे निकली धूप,

मौसम विभाग ने UP में अगले दो दिन बारिश के आसार जताए हैं। पश्चिमी UP में बारिश की ज्यादा संभावना है। वहीं लखनऊ और आस-पास के जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार को प्रदेश में 4.8°C के साथ कानपुर नगर सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया। कानपुर में एक से 11 जनवरी के बीच केवल साढ़े पा
Share:
15 से 21 जनवरी तक बर्फीली हवाएं चलेंगी, 11 दिन में साढ़े पांच घंटे निकली धूप,
Read in your preferred language.

मौसम विभाग ने UP में अगले दो दिन बारिश के आसार जताए हैं। पश्चिमी UP में बारिश की ज्यादा संभावना है। वहीं लखनऊ और आस-पास के जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार को प्रदेश में 4.8°C के साथ कानपुर नगर सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया। कानपुर में एक से 11 जनवरी के बीच केवल साढ़े पांच घंटे ही धूप निकली है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 15 से 21 जनवरी तक UP में फिर बर्फीली हवाएं चलेंगी, लेकिन कोहरे का प्रकोप मामूली रूप से कम होना शुरू हो जाएगा। 21 जनवरी के बाद मौसम साफ होने और न्यूनतम तापमान बढ़ने की उम्मीद है। दिल्ली के कुछ इलाकों में बुधवार रात बूंदाबांदी हुई है। पश्चिमी UP यानी गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और इसके आस-पास भी दो दिन बारिश का असर ज्यादा दिखाई देगा।
बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 से 9°C के बीच दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम तापमान 27°C तक दर्ज हुआ। सबसे कम तापमान 4.8°C कानपुर में रिकॉर्ड किया गया। धूप निकलने के चलते झांसी में दिन का पारा 27°C दर्ज हुआ। सोनभद्र के चुर्क में अधिकतम पारा 24.5°C और प्रयागराज में 19°C दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, पीलीभीत, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और आसपास के इलाकों के लिए ठंड का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वाराणसी और आसपास के इलाकों, लखनऊ और उसके आसपास, पश्चिमी UP में मेरठ, कासगंज, अमरोहा, संभल, बंदायू आदि इलाकों में ठंड का येलो अलर्ट जारी किया गया है।कानपुर में एक दिन पहले मिली कुछ राहत के बाद ठंड के तेवर फिर से तल्ख हो गए हैं। बुधवार को 10 दिन बाद दोपहर में निकली धूप ने ठंड से थोड़ी राहत दी, लेकिन सुबह और रात के तापमान ने लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास करा दिया। 4.8°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया
पहली से 10 जनवरी तक कोहरे की वजह से सूरज ठीक से निकल नहीं पाया। कल का दिन छोड़ दें तो बाकी दिन लोग धूप के लिए तरसते रहे। मौसम विभाग के अनुसार इन 11 दिनों में पांच घंटे ही ठीक से सूरज के दर्शन हुए हैं। इस बीच अधिकतम तापमान एक झटके में छह डिग्री लुढ़ककर 13.4 पर आ गया। न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री गिरकर 4.8°C रिकॉर्ड किया गया। इस बार पड़ रही कड़ाके की सर्दी ने हिलाकर रख दिया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
गाजियाबाद में शीतलहर को लेकर स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। BSA विनोद कुमार मिश्र ने आदेश जारी किया है कि 8वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल अब 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। 15 जनवरी तक किसी भी कार्यक्रम या अन्य किसी काम के लिए बच्चों को स्कूल न बुलाया जाए।
दिल्ली के कुछ इलाकों में बुधवार रात बूंदाबांदी हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका असर दिखाई देगा। अगले 48 घंटे तक हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इससे पूरे दिन सूरज की लुकाछिपी जारी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 15 से 21 जनवरी तक बर्फीली हवाएं रहेंगी, लेकिन कोहरे का प्रकोप मामूली रूप से कम होना शुरू हो जाएगा। 21 जनवरी के बाद मौसम साफ होने और न्यूनतन तापमान बढ़ने की उम्मीद है।