Tuesday, 15 September 2026 | 7:13 AM
मनोरंजन

स्मृति ईरानी मौनी रॉय की शादी पर भावुक हुईं,ऑन स्क्रीन बेटी के लिए लिखा भावुक पोस्ट

टीवी से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय फाइनली शादी के बंधन में बंध गई हैं। मौनी रॉय (Mouni Roy) ने बीते दिन अपने लॉन्गटर्म ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) से शादी कर ली है। एक्ट्रेस की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल ह
Share:
स्मृति ईरानी मौनी रॉय की शादी पर भावुक हुईं,ऑन स्क्रीन बेटी के लिए लिखा भावुक पोस्ट
Read in your preferred language.

टीवी से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय फाइनली शादी के बंधन में बंध गई हैं। मौनी रॉय (Mouni Roy) ने बीते दिन अपने लॉन्गटर्म ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) से शादी कर ली है। एक्ट्रेस की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए हैं। साउथ इंडियन ब्राइल लुक में मौनी बेहद खूबसूरत नजर आईं थीं। मौनी ने गोवा में परिवारवालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में मलयाली और बंगाली रीति रिवाज से शादी की। शादी के बाद कई फैंस के साथ कई सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दी। इसी क्रम में देश की महिला एंव बाल विकास मंत्र स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने भी उन्हें पोस्ट लिखकर बधाई दी है जिसे पढ़कर दुल्हन मौनी राय भावुक हो उठीं। यहां देखें पोस्ट…

आपको याद दिला दें कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीरियल में स्मृति ईरानी ने मौनी रॉय की मां का किरदार निभाया था। वहीं जब ऑन स्क्रीन बेटी की शादी हुई तो स्मृति ईरानी खुद को भावुक होनें से रोक नहीं पाईं। उन्होंने पोस्ट लिखकर मौनी और सूरज नाम्बियार को ढेर सारा आशीर्वाद और प्यार दिया है। स्मृति ईरानी ने अपने पोस्ट में लिखा है, 'यह लड़की मेरी जिंदगी में 17 साल पहले आई थी। तब लोग दावा करते थे कि वह अनुभवहीन (नौसिखिया)है लेकिन यह उसका ज्ञान ही था कि वह अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के लिए अपनापन, खुशी और अपनी जिंदगी की सीख लेकर आई। उनकी जिंदगी में मौनी का होना उनकी खुशकिस्मती है, जैसे कि परिवार। आज वह एक नए सफर की शुरुआत कर रही है। भगवान उसे खुशी, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें .. लड़के के लिए .. वैसे आप एक भाग्यशाली व्यक्ति हैं .. सूरज नाम्बियार ईश्वर आशीर्वाद बनाए रखें…मौनी लव यू।'

स्मृति ईरानी के इस पोस्ट को पढ़कर मौनी रॉय भी अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाईं। इस पोस्ट का जवाब देते हुए मौनी ने लिखा, 'बहुत खूबसूरत शब्द हैं…मैं आपकी और आपके प्यार के लिए बहुत आभारी हूं…. आपको बहुत प्यार करती हूं…यहां आपको याद कर रही हूं।' ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं पर कमेंट कर फैंस मौनी और सूरज को उनके नए सफर की ढेरों बधाईंयां दे रहे हैं।