Tuesday, 15 September 2026 | 5:30 AM
भारत

सीतापुर: पीआरवी द्वारा देर रात्रि भटकी मिली महिला को पहुंचाया सुरक्षित घर

जनपद सीतापुर पुलिस अधीक्षक श्री आर.पी.सिंह द्वारा जनपद में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा व जागरुकता हेतु एवम् अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर गश्त एवम् चेकिंग के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक 15.10.2021 को थाना खैराबाद पर तैनात पीआरवी 1784 को रात्रि 20.20 पर इवेंट नंबर 0123 पर ग्रा
Share:
Read in your preferred language.
जनपद सीतापुर पुलिस अधीक्षक श्री आर.पी.सिंह द्वारा जनपद में महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा व जागरुकता हेतु एवम् अपराध नियंत्रण हेतु निरंतर गश्त एवम् चेकिंग के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के क्रम में दिनांक 15.10.2021 को थाना खैराबाद पर तैनात पीआरवी 1784 को रात्रि 20.20 पर इवेंट नंबर 0123 पर ग्राम महेशपुर चिलबारा में एक अज्ञात महिला के भटकते फिरने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल पीआरवी 1784 द्वारा बताये गये स्थल पर शीघ्रातिशीघ्र पहुंच कर उक्त महिला से समस्या का कारण पूछा तो मात्र अपना नाम रेनू बताया व अन्य पूछताछ करने पर कुछ भी स्पष्ट नही बता पा रही थी। काफी देर तक प्रयास करने के बाद गांव सरैया का होना बताया गया। अन्य पीआरवी, बीट सिपाही व ग्राम प्रधान से भी संपर्क साधकर महिला के परिजनो के संबंध में जानकारी का प्रयास किया गया गया कोई जानकारी नही मिली। इस क्रम में थाना सदरपुर से संबंधित पीआरवी 3339 द्वारा महिला के गांव की सही जानकारी मिली। पीआरवी महिला के घर लगभग 30 किमी की दूरी तय कर पहुंची, घर पर महिला के पिता मौजूद नहीं थे। पड़ोसियों से पूछताछ की तो बताया कि वे अपनी बेटी की तलाश में बाहर गये हैं। महिला के पिता से संपर्क कर वार्ता की गयी तो पिता ने बताया कि उनकी बेटी सुबह 10 बजे अपनी ससुराल बेनीपुर से बाजार सामान लेने गयी थी और रास्ता भटक गयी थी। तब से हम मायके व ससुरालीजन काफी परेशान हैं व उसको सब जगह तलाश कर रहे थे। तत्पश्चात उक्त भटकी महिला को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए उसके परिजनों के सकुशल एवम् सुरक्षित सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया गया व आसपास के लोगो द्वारा उक्त सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। पीआरवी टीम- कमांडर -हे0का0 आसिफ अबरार सब कमांडर- का0 बंटी गौतम पायलट-हो0गा0 चालक कपिल पाल