Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
उत्तर प्रदेश

सीतापुर: अवैध शराब के अपराध में लिप्त पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये के दो इनामिया गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक श्री आर. पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अवैध शराब निष्कर्षण/परिवहन/बिक्री में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना रामकोट पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 198/20 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगे
Share:
Read in your preferred language.

पुलिस अधीक्षक श्री आर. पी. सिंह द्वारा जनपद सीतापुर में अवैध शराब निष्कर्षण/परिवहन/बिक्री में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया
इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के निकट पर्यवेक्षण में थाना रामकोट पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 198/20 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना रामकोट सीतापुर में वांछित 25,000-25,000/- रूपये के दो इनामिया अभियुक्तों 1.प्रेम पुत्र सुधाकर नि0 गद्दीपुर थाना रामकोट 2.शिवनंदन पुत्र रूपन नि0 खपूरा थाना रामकोट सीतापुर को मधवापुर तिराहे के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अभियुक्तगण शातिर शराब तस्कर हैं जो अपने आर्थिक एवम् भौतिक लाभ हेतु अवैध शराब निर्माण एवम् विक्रय/परिवहन के अपराध कारित करते है। इनके विरुद्ध इस संबंध में अभियोग पंजीकृत है। दोनो अभियुक्त करीब एक माह से वांछित चल रहे थे। जिनकी शीघ्रातिशीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दोनो अभियुक्तो पर पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्तगण द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाकर जब्तीकरण की कार्यवाही की जायेगी। दोनो अभियुक्तो का चालान माननीय न्यायालय किया गया है। जनपद में अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर इसी प्रकार प्रचलित रहेगी।

ज्ञानेंद्र मौर्य जिला ब्यूरो रिपोर्ट/ सीतापुर